जलबोर्ड की टीम ने जब्त कीं 22 इलेक्ट्रिक मोटरें
हैदराबाद, हैदराबाद महानगरीय पेयजलापूर्ति एवं मलजल निकास बोर्ड की विजिलेंस टीम की देखरेख में अधिकारियों ने शेरीलिंगमपल्ली ज़ोन के ओएंडएम डिवीजन-20 के कोंडापुर वार्ड के आनंद नगर कॉलोनी और प्रशांत नगर इलाकों में सीधे जलापूर्ति के कनेक्शन की पाइप से गैर कानूनी रूप से जुड़ी 22 मोटरें जब्त कीं।
जलबोर्ड द्वारा सुबह 6.30 से 8.30 के बीच आनंद नगर कॉलोनी एवं प्रशांत नगर में पेयजलापूर्ति के दौरान की गई जाँच के दौरान सीधे जलापूर्ति की पाइप से मोटरों को जोड़कर पानी निकालने वाली 22 मोटरों को जब्त किया गया। सतर्कता टीम ने बताया कि अगर कोई उपभोक्ता इस तरह से मोटर को पाइप लाइन से जोड़ते हुए पकड़ा गया, तो जल बोर्ड के नियमों के मुताबिक उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और मोटरें जब्त कर ली जाएँगी।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद में पेट्रोल की घबराहट भरी खरीदारी से सुरक्षा चिंताएँ
अगर दूसरी बार भी मोटरें जोड़ी गईं, तो 5 हज़ार रुपये का जुर्माना और केस दर्ज किया जाएगा। इसलिए जल बोर्ड ने सभी उपभोक्ता से नल के कनेक्शन की पाइप से सीधे मोटरों को न जोड़ने की अपील की। अगर पानी कम प्रेशर से सप्लाई हो रहा है या पानी की सप्लाई में कोई और दिक्कत आ रही है, तो वह संबंधित मैनेजर, डीजीएम और जीएम से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जलमंडली कस्टमर केयर नंबर 155313 पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



