जम्मू कश्मीर : पुलिस ने कश्मीर टाइम्स के जम्मू कार्यालय पर छापा मारा

जम्मू, जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों पर कार्रवाई के तहत राज्य जांच एजेंसी (SIA) ने गुरुवार को अपनी निगरानी बढ़ा दी। इसी कार्रवाई में एजेंसी ने कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर छापा मारा। आरोप है कि अखबार में ऐसी सामग्री प्रकाशित हो रही थी, जो देश के हितों के खिलाफ है। छापे के दौरान कार्यालय और कंप्यूटरों की जांच की गई।

जम्मू कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने देश के खिलाफ गतिविधियों को कथित तौर पर बढ़ावा देने के आरोप में बृहस्पतिवार को यहां कश्मीर टाइम्स के कार्यालय पर छापा मारा।

यह भी पढ़े: आरटीए चेक प्वाइंट पर एसीबी का छापा

एक अधिकारी ने बताया कि अखबार के खिलाफ देश के हितों के प्रतिकूल गतिविधियों का महिमामंडन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एसआईए के अधिकारियों ने अखबार के परिसरों और कंप्यूटरों की गहन जांच की। ⁠प्रकाशन और उसके प्रवर्तकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ किए जाने की संभावना है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button