निर्माणाधीन भवन के मालिक बनकर धोखाधड़ी करने वाले गिरफ्तार

हैदराबाद, फ्यूचर सिटी की कोत्तूर पुलिस ने दो ऐसे शातिर ठगों को गिरफ्तार किया, जो निर्माणाधीन भवन के नकली मालिक बनकर रेडीमिक्स कॉक्रीट सप्लायर्स को ठग रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.39 लाख रुपये की नकदी, एरटिगा कार और आईफोन समेत कुल चार स्मार्ट फोन जब्त किए।

कोत्तूर डिवीजन की पुलिस उपायुक्त शिरीषा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए धोखाधड़ी के इस मामले में कम्मरी रमेश और वेमुला प्रेम कुमार को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता चिल्ला सूर्यप्रताप रेड्डी रेडीमिक्स कॉक्रीट का व्यापार करता है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि गत 2 मई को कम्मरी रमेश उर्फ विशाल नाम का एक व्यक्ति उनके पास आया और कहा कि कोत्तूर में एक भवन का निर्माण कर रहा है और उसके लिए उसे रेडीमिक्स कॉक्रीट चाहिए। उसने अपने आपको निर्माणाधीन भवन का मालिक बताते हुए सूर्यप्रताप रेड्डी को 50 हजार रुपये अग्रिम दिए और 4.23 लाख रुपये के रेडमिक्स कॉक्रीट का ऑर्डर दिया।

कंक्रीट सप्लाई के बाद आरोपी रमेश हुआ फरार

बकाया पैसे पूछने पर उसने बताया कि वह काम हो जाने के बाद ऑनलाइन स्तर पर पैसे स्थानांतरित कर देगा। आपूर्ति के बाद रमेश लापता हो गया और उसने अपना फोन भी बंद कर दिया। सूर्यप्रताप रेड्डी ने निर्माणाधीन भवन के पास जाकर पूछताछ की, तब पता चला कि रमेश निर्माणाधीन भवन का मालिक नहीं है, बल्कि वास्तविक मालिक विशाल है और रमेश ने ऑर्डर किए गए रेडमिक्स कॉक्रीट का पैसा विशाल से पहले ही ले लिया था।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद : नवजात शिशु की बिक्री का पर्दाफाश, 4 अरेस्ट

कोत्तूर इंस्पेक्टर जी. नरसय्या ने शादनगर एसीपी लक्ष्मीनारायण के नेतृत्व में मामला दर्ज कर छानबीन करने के बाद इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जाँच करने पर पता चला कि दोनों आरोपी इसके पूर्व चेवेल्ला, गजवेल, चंद्रायनगुट्टा और गच्ची बावली इलाकों में इसी प्रकार निर्माणाधीन भवनों का मालिक बताकर 16.5 लाख रुपये वसूल कर चुके हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button