श्याम मन्दिर में भजन कीर्तन के साथ मनाई गयी जन्माष्टमी

हैदराबाद, काँची कामकोटि पीठम् श्याम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में श्याम मंदिर, काचीगुड़ा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास व भजन-कीर्तन के साथ मनायी गयी। यहाँ काचीगुड़ा स्थित श्याम मंदिर को अत्यंत भव्य रूप से जगमगाती रोशनी से सजाया गया।

भक्त सुबह से ही मंदिर में दर्शन के लिए उपस्थित हुए। बड़ी संख्या में भक्तों ने कतारबद्ध होकर लड्डू गोपाल की भव्य झाँकी, श्याम बाबा के अद्भुत श्रृंगार, छप्पन भोग, भव्य फूल श्रृंगार के दर्शन का लाभ लिया। भक्तों के लिए मंदिर के द्वार सुबह से खुले थे।

कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम के लाड़ले, हैदराबाद, प्रियंका गुप्ता (कोलकाता), तुषार चौधरी (कोलकाता), स्वाति दाहिमा, प्रियंका मूंदड़ा द्वारा भजन प्रस्तुत किए। देर रात तक भक्तों ने भजनों का आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : जिनेश्वर मंडल का 42वाँ स्थापना व स्वतंत्रता दिवस आयोजित

भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रेम सिंह राठौड़, श्याम मंदिर सेवा समिति के मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल, सह-मंत्री रामदेव अग्रवाल, चंद्रकांत डाकोतिया, राजकुमार विग, नरेश डाकोतिया, अमित अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, कैलाश मणियार, कैलाश डालिया, नृसिंह तोष्णीवाल, रूपेश सोनी व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button