ओजीएच में डेढ़ साल के बच्चे का किया लिवर ट्रांसप्लांट

हैदराबाद, उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के चिकित्सकों द्वारा डेढ़ साल से अधिक आयु के बच्चे का लिवर ट्रांसप्लांट किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बच्चा ग्लाइकोजन स्टोरेज डिजीज टाइप-3 नामक दुर्लभ मेटाबॉलिक विकार से जूझ रहा था। इसके चलते उसके लिवर और अन्य अंगों को गंभीर खतरा था। उस्मानिया जनरल हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने जटिल सर्जरी करते हुए इस बच्चे का नया जीवन प्रदान किया। जानकारी के अनुसार, यह सर्जरी गत 28 अप्रैल को की गई, जिसमें लगभग चौदह घंटे का समय लगा।

गर्मी के मौसम में किडनी स्वास्थ्य को लेकर रहें सचेत : चिकित्सक

इस जटिल सर्जरी में बच्चे के पिता ने अपने लिवर का लगभग 240 ग्राम हिस्सा दान किया। यह सर्जरी आरोग्यश्री स्वास्थ्य योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क की गई। सर्जरी के बाद बच्चा स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button