जीतो ने भव्य रूप से मनाया स्थापना दिवस

हैदराबाद, जीतो का स्थापना दिवस होटल मैरियट में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

अभय तातेड़ एवं मनोज तातेड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आयोजन में जैन समाज के उद्योगपतियों, उद्यमियों और व्यापारिक जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य जीतो की समृद्ध विरासत को सम्मान देना और व्यापारिक समुदाय के लिए नए सहयोग के अवसरों को सृजित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत जेबीएन रेफरल समूह के लांच से हुई। इस पहल का उद्देश्य समान विचारधारा वाले उद्यमियों को जोड़ना और रेफरल के माध्यम से नए व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देना था। व्यापार जगत के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस मंच को उपयोगी बताते हुए भविष्य में सहयोग की प्रतिबद्धता जताई। इसके पश्चात सिप एंड सिंक सत्र का आयोजन किया गया, जहाँ हाई-टी के साथ व्यापारियों और उद्योगपतियों ने आपसी संवाद स्थापित किया।

जीतो हैदराबाद के चेयरमैन रोहित कोठारी ने कहा कि जीतो केवल एक संगठन नहीं, बल्कि व्यापारिक और सामाजिक विकास का परिवार है। हमारा लक्ष्य एक-दूसरे को सहयोग देकर व्यवसाय और समाज को नई ऊँचाइयों तक ले जाना है। जीतो के मुख्य सचिव ललित चोपड़ा ने कहा कि आज का यह दिन हमें याद दिलाता है कि एकता और सहयोग में असीम शक्ति है। जीतो मंच व्यापार और समाज सेवा का संगम है, जहाँ व्यक्तिगत और सामूहिक सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें… जीतो हैदराबाद यूथ का जीतो हैदराबाद बॉक्स क्रिकेट 30 मार्च को

महिलाओं को उद्यमिता और नेतृत्व में प्रोत्साहन

जीतो लेडीज विंग की चेयरपर्सन सुधा कीमती ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज महिलाएँ व्यापार और उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। जीतो लेडीज़ विंग का उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता और नेतृत्व के अवसर प्रदान करना है, ताकि वह आत्मनिर्भर बन समाज में मजबूत पहचान बना सकें।

कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण आयोजनों के पोस्टर का अनावरण किया गया। इसके अंतर्गत शासन संध्या का आयोजन आगामी 6 अप्रैल को एल.बी. स्टेडियम में किया जाएगा। कार्यक्रम में आरएसजे लाइव जैन म्यूजिक कॉन्सर्ट के साथ दिव्य भक्ति संगीत संध्या का आयोजन किया जाएगा। विश्व नवकार महामंत्र दिवस का आयोजन 9 अप्रैल को इम्पीरियल गार्डन, आगापुरा जैन मंदिर, काचीगुड़ा स्थानक और अपर्णा लक्सर क्लब हाउस, कोंडापुर में किया जाएगा। अवसर पर नवकार महामंत्र के सामूहिक जप के माध्यम से विश्व कल्याण का प्रसार किया जाएगा। जीतो जॉब्स का उद्देश्य समाज और व्यापार में जीतो के योगदान को और अधिक मजबूत करना है, जिससे व्यापारिक समुदाय को नए अवसर मिल सकें।

अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति देवेंद्र सुराणा ने खुशी का विज्ञान विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने गणित, भौतिकी और जीवनशैली के प्रबंधन के माध्यम से खुशहाली और संतुलन बनाए रखने के तरीके बताए। कार्यक्रम में कथा-एन ईवनिंग नामक विशेष सांस्कृतिक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें नायाब विधा ने प्रस्तुति दी।आयोजन में चेयरमैन रोहित कोठारी, महासचिव ललित चोपड़ा, विशाल आंचलिया, सुशील संचेती, परेश शाह, जयंत जैन, अनिल ओस्तवाल, अभय तातेड़, मनोज तातेड़, अनिल बोहरा, बी.एल. भंडारी, मनोज दुग्गड़, कुशल कांकरिया, देवेन्द्र सुराणा, प्रीतम सुराणा, अक्षय कोठारी, सुधा कीमती, टीना शाह, अनीता रांका, सी.पी. रांका, अक्षय मुणोत, विशाल बोहरा, हितेश वाणिगोता, प्रेम कांकरिया, प्रवीण लोधा, सुरेश जैन, सक्षम साभद्रा, निलेश नहर, सरला भूतोड़िया व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button