सिकंदराबाद में झंकार कंवरजी का स्मृति दिवस मनाया गया

हैदराबाद, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ सिकंदराबाद के तत्वावधान व साध्वी डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में झंकार कंवरजी म.सा. का स्मृति दिवस मनाया गया। सिकंदराबाद स्थित मारुति विधि जैन स्थानक में आयोजित सभा में डॉ. सुमंगलप्रभाजी म.सा. ने झंकार कुंवरजी म.सा. के 36वें पुण्य स्मृति दिवस पर कहा कि गुरुवर्या का जीवन शांत, गंभीर था। उनकी कथनी और करनी एक थी। धर्म जागरण की वह ज्योति थीं। उनका जीव सागर की भांति गंभीर एवं आकाश की भांति विराट भावों से ओत-प्रोत था।

म.सा. ने कहा कि गुरुवर्या का तप एवं साधनामय जीवन श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करता रहेगा। संसार में जो जीवन का भव्य भवन बना दे, वो ही सच्चा कलाकार होता है। श्रद्धाओं को धर्माभिमुख करना बहुत बड़ी कला थी। म.सा. का जीवन मधुरता और सरलता का सुनहरा संगम था। सहिष्णुता और मार्धुर्य की मंजुल मूर्ति थीं।

यह भी पढ़ें… नाम जाप से संवर जाते हैं बिगड़े काम : सुमंगलप्रभाजी

डॉ. सुवृद्धिश्रीजी ने कविता प्रस्तुत की। साध्वी रजतप्रभाजी, प्राजंलश्रीजी ने भी भाव व्यक्त किए। सभा का संचालन महामंत्री सुरेन्द्र कटारिया ने किया। झंकार कंवरजी म.सा. के स्मृति दिवस पर सिकंदराबाद संघ की ओर से भावांजलि अर्पित की गई। रविवार, 2 नवंबर को बधाई-विदाई समारोह एवं वीर लोकाशाह जयंती मनाई जाएगी। गुरुवार 5 नवंबर तक रहेगा प्रवचन रहेगा। 6 नवंबर को सुबह 7.01 बजे विहार कर गुरु भगवंत न्यू भोइगुड़ा पधारेंगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button