जेएसएस ईवेंट का रंग धमाल संपन्न

हैदराबाद, जेएसएस ईवेंट द्वारा होली पर रंग धमाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अवसर पर हिन्दी सिनेमा के गीतों पर बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ होली मनाई। सभी ने गीत-संगीत, रेन डांस व गुलाल का आनंद लिया। आज यहाँ गगन पहाड़ स्थित सियारा रिट्रीट में आयोजित कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने दीप प्रज्ज्वलन किया।

होली उत्सव में सेलिब्रिटी अतिथियों और विशेष सहयोगियों की उपस्थिति

साथ में मिसेज इंडिया 2017-18 कृतिका शर्मा, मिसेज इंडिया 2018-19 जाह्नवी बजाज सेलिब्रिटी अतिथि के तौर पर उपस्थित थीं। अमृत कुमार जैन ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार, जानदार और मजेदार है। उन्होंने कार्यक्रम में सुनियोजित ढंग से की गयी व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि ईवेंट से लोगों को मानो वृंदावन में होने वाली होली का आनंद प्राप्त हुआ हो।

सभी ने ऑर्गेनिक मुल्तानी मिट्टी के साथ होली खेलते हुए डीजे एवं जोल, रेन डांस, फोम होली का आनंद लिया। सेल्फी बूथ, चाइल्ड प्ले एरिया, मॉकटेल्स एवं स्वादिष्ट भोजन का भी आनंद लिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रीति शाह ने किया।

यह भी पढ़ें… जूते-चप्पल चुराने वालों ने पुलिस को भी नहीं छोड़ा

कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी रॉयल्टन, सह संयोजक बाहेती स्टीट ट्रेडर्स, सूर्या ईवेंट एंड डेकोर, जीवाश्री, श्री श्याम इंटरप्राइजेज, श्री बाबोसा कॉस्मेटिक, अग्रणी महिला मंच, ब्रिंदा गोल्ड एंड डायमंड, बालाजी साइन डाइल्यूशन, रील्स ऑफ मेमोरीज, सुभाष प्लाइवुड, के.आर. इलेक्ट्रॉनिक्स, स्मार्ट, अमृत चिंट्स का आभार प्रकट कर प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। अवसर पर विशाल जैन, सुमन भुवानिया, पवन भुवानिया, नवल शाह, आशीष, मावी, डी.जे. जैक, शिवानी दरक सहित अन्यों का स्वागत सुमित अग्रवाल, माही गोलेच्छा, राजेश करवा, पायल संचेती, संदीप संचेती, जितेन्द्र सोनी ने किया। सहयोगियों का आभार राजेश करवा ने व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button