‘द भारत प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड-2026’ से सम्मानित हुए के. श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार और तेलंगाना मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी को नामपल्ली स्थित तेलंगाना मीडिया अकादमी कार्यालय में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर तेलंगाना मेधावुला फोरम राज्य शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ‘द भारत प्रेस फ्रीडम अवॉर्ड-2026’ प्रदान किया गया। के. श्रीनिवास रेड्डी को शॉल, माला, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर डॉ. राजनारायण मुदिराज ने सम्मानित किया।

अवसर पर के. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता किसी भी देश के लिए अमूल्य अधिकार है और लोकतंत्र के प्रमुख स्तंभों में प्रेस की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण स्तंभ है। श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और अनेक पत्रकार ऐसे हैं, जिन्होंने किसी घटना या घोटाले के पीछे छिपे सच को जनता के सामने लाने के लिए अपने प्राणों तक की बाज़ी लगा दी।

तेलंगाना मेधावुला फोरम राज्य शाखा अध्यक्ष डॉ. राजनारायण मुदिराज ने कहा कि यह दिवस सरकारों को प्रेस स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करने की आवश्यकता की याद दिलाता है। साथ ही लोकतंत्र में मीडिया और प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका को हम सभी को पहचानना चाहिए। लॉयंस क्लब ऑफ हैदराबाद समर्पण के निदेशक प्रेमचंद मुणोट जैन ने कठिन परिस्थितियों में प्राणों की परवाह किए बिना सत्य को निडरता से समाज के सामने रखने वाले पत्रकारों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

अवसर पर टीसीसी सचिव के. रविंदर, हाईकोर्ट के अधिवक्ता पी. राम किशोर, टीआईएफ समन्वयक जी. वेणुगोपाल, बिच्चुकारी सूर्य आरेकटिका, टी. भूपाल रेड्डी, शंकर सिंह, व पत्रकारों ने के. श्रीनिवास रेड्डी को सम्मानित कर शुभकामनाएँ दीं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button