मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को सौंपी गयी कालेश्वरम प्रॉजेक्ट की रिपोर्ट

हैदराबाद, पी.सी. घोष आयोग द्वारा कालेश्वरम पर सौंपी गई रिपोर्ट शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के पास पहुँच गयी। अधिकारियों ने उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी और राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी की उपस्थिति में शुक्रवार को मुख्यमंत्री को यह रिपोर्ट सौंपी। ज्ञातव्य है कि न्यायमूर्ति पीसी घोष ने कालेश्वरम परियोजना की न्यायिक जांच की थी। उन्होंने गुरुवार को संबंधित रिपोर्ट सिंचाई प्रधान सचिव राहुल बोज्जा को सौंप दी। यह रिपोर्ट आज सीएम के पास पहुँची।

अवसर पर सीएम रेवंत रेड्डी ने उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का, मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, पी. श्रीनिवास रेड्डी, सीएस रामकृष्ण राव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर कालेश्वरम आयोग की रिपोर्ट पर संक्षिप्त चर्चा की। अवसर पर सरकार ने पीसी घोष आयोग द्वारा दी गई रिपोर्ट का अध्ययन करने और संपूर्ण सारांश तैयार करने के लिए सिंचाई, विधि सचिव और सामान्य प्रशासन विभागों के सचिवों की सदस्यता वाली समिति की नियुक्त की।

यह भी पढ़ें… सरकार को मिली कालेश्वरम जाँच रिपोर्ट

यह समिति रिपोर्ट का अध्ययन करेगी और पूरा सारांश आगामी 4 अगस्त को मंत्रिमंडल को सौंपेगी। इस बीच, विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है कि न्यायमूर्ति पीसी घोष आयोग ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि कालेश्वरम बैराज के निर्माण में सभी प्रकार की विफलताएँ थीं और इसके लिए निम्नतम से लेकर उच्चतम स्तर तक कई लोग जिम्मेदार हैं। बताया जा रहा है कि आयोग ने कई मुद्दों का उल्लेख किया है जैसे कि काम सिस्टम के बजाय व्यक्तियों की इच्छा के अनुसार किया गया था, उच्चतम स्तर के दबाव के कारण नियमों के विरुद्ध निर्णय लिए गए थे और वित्तीय अनियमितताएँ भी हुईं। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में ऐसे कई मुद्दों का उल्लेख किया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button