पुण्य क्षेत्र बनेगा कालेश्वरम, विकास के लिए 200 करोड़ आवंटित करने को तैयार : रेवंत
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घोषणा की कि राज्य सरकार कालेश्वरम को महान आध्यात्मिक पुण्य क्षेत्र के रूप में विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही गोदावरी और कृष्णा नदी पुष्कर आ रहे हैं और उनका भव्य आयोजन किया जाएगा। गोदावरी पुष्करों के समय तक कालेश्वरम के विकास हेतु 200 करोड़ आवंटित करने के लिए सरकार तैयार है। कालेश्वरम के विकास की योजना बनाई जी रही है।
रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकार इसके लिए ग्रीन चैनल के माध्यम से धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है। जयशंकर भूपालपल्ली जिले के कालेश्वरम में त्रिवेणी संगम पर आज सरस्वती नदी पुष्करम की भव्य शुरुआत हुई। तेलंगाना राज्य के गठन के बाद पहली बार सरस्वती पुष्कर का आयोजन किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने गुरुवार शाम को कालेश्वरम त्रिवेणी संगम पहुंच कर सरस्वती नदी में पुष्कर स्नान किया।
बाद में उन्होंने श्री कालेश्वर मुत्तेश्वर मंदिर में भगवान के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में स्थापित देवी सरस्वती की 17 फुट ऊंची अखंड प्रतिमा का अनावरण किया। बाद में सरस्वती घाट पर सरस्वती नवरत्न माला आरती की गई। मंत्री पोन्नम प्रभाकर, श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, कोंडा सुरेखा और अन्य भी सीएम के साथ थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुष्करम का आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए किया जा रहा है। तेलंगाना के गठन के बाद हम पहली बार सरस्वती पुष्करम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नदियाँ केवल हमारी सभ्यता ही नहीं है।
यह भी पढ़ें… कालेश्वरम का ढह जाना बीआरएस की विफलता : उत्तम कुमार रेड्डी
मंथनी में विकास और आस्था को नया स्वरूप देगा कालेश्वरम
हम नदी को देवी मानते हैं। तेलंगाना में मंथनी निर्वाचन क्षेत्र का एक विशेष स्थान है। इससे पहले दिवंगत प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव ने यहां से प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने याद दिलाया कि पीवी ने हमारे देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में चौथे स्थान पर ले जाने में काफी प्रयास किए। बाद में दिवंगत स्पीकर श्रीपदा राव ने मंथनी का नाम को रोशन किया।
अब मंत्री श्रीधर बाबू ने राज्य में निवेश लाकर मंथनी की प्रतिष्ठा को और बढ़ाया है। उन्होंने कामना की कि तेलंगाना को एक मजबूत आर्थिक राज्य के रूप में स्थापित करने के लिए कड़ी मेहनत करने हेतु मंथनी के लोगों का आशीर्वाद श्रीधर बाबू को सदैव मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस निर्वाचन क्षेत्र के लोग भाग्यशाली हैं कि उन्हें श्रीधर बाबू जैसा नेता मिला है जो लगातार उनके विकास के लिए काम करते हैं।
मंत्री श्रीधर बाबू ने बताया कि काशी में गंगा आरती करने वाले सात विद्वानों को सरस्वती पुष्कर के अवसर पर नदी आरती करने के लिए विशेष रूप से बुलाया गया है। पुष्करम के अगले 12 दिनों के दौरान महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आएंगे। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
बाबू ने स्पष्ट किया कि मंदिरों की पवित्रता की रक्षा की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कालेश्वर मुत्तेश्वर क्षेत्र को तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालेश्वरम जल्द ही एक आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित होगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



