जीएचएमसी में याद की गयीं कालोजी की सेवाएँ
हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने कहा कि कालोजी राव एक महान जन कवि थे, जिन्होंने कविताओं से तेलंगाना समाज को जागृत किया। आयुक्त ने आज जीएचएमसी मुख्यालय में जन कवि कालोजी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयुक्त ने तेलंगाना भाषा साहित्य में कालोजी के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि तेलंगाना बोली और भाषा के लिए उनके प्रयासों के सम्मान में कालोजी की जयंती को तेलंगाना भाषा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। तेलंगाना भाषा के अस्तित्व की भावना को बढ़ाने में कालोजी की भूमिका सराहनीय है।
यह भी पढ़ें… हैद्राबाद में धडल्ले से बढ़ रहा है सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण
तेलंगाना की उपलब्धि और प्रगति में कालोजी की भावना निहित है। अतिरिक्त आयुक्त गीता राधिका, सीई सहदेव रत्नाकर, सतर्कता अतिरिक्त एसपी सुदर्शन, डीएसपी नरसिम्हा रेड्डी, पीआरओ ममिंडाला दशरथम एवं अन्य अवसर पर उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



