केटीआर की पदयात्रा पर कविता ने साधा निशाना

Ad

हैदराबाद, तेलंगाना जागृति की संस्थापक व पूर्व विधान परिषद सदस्य कल्वाकुंट्ला कविता ने उनके बड़े भाई भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव को फिर से निशाने पर लेते हुए कहा कि 10 सालों तक सत्ता सुख भोगने के बाद अब इनको जनता याद आई है, जो पदयात्रा करने निकले हैं।

ज्ञातव्य है कि गत 12 अप्रैल को मंचीरियाल दौरे पर गए केटीआर ने मीडिया से बात करते हुए बीआरएस को मजबूत बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकने तथा अगले साल के पहले या दूसरे महीने में पदयात्रा के माध्यम से जनता के पास जाने की घोषणा की थी। बंजारा हिल्स में अपने आवास पर मीडिया के साथ औपचारिक बातचीत (चिट चैट) में पूर्व एमएलसी कविता ने कहा कि जब तक सत्ता में रहे, जनता याद नहीं आई। अब जनता को देखने जा रहे हैं।

जाकर करेंगे क्या? एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि बीआरएस से निलंबित कर दिए जाने के बाद से वे बीआरएस को टार्गेट करती आ रही हैं, परंतु वर्तमान में सत्तापक्ष कांग्रेस खबरों में है इसलिए अब कांग्रेस को टार्गेट करने लगी हैं क्योंकि जनता की समस्याओं को कांग्रेस ही दूर कर पाएगी। उन्होंने कहा कि फिर भी मुद्दों पर बीआरएस की आलोचना करती रहेंगी।

यह भी पढ़ें… बलिदानियों का अपमान : कविता

Ad

कविता ने हरीश राव को बताया ‘गुंटा नक्का’

भारास विधायक दल के उप नेता टी. हरीश राव को गुंटा नक्का (चालाक लोमडी) कहकर संबोधित करते हुए कविता ने हल्ला बोला और कहा कि परिगी में रैतु दीक्षा को समर्थन देने जाने की घोषणा करने वाले गुंटा नक्का परिगी तक भी नहीं जाकर हाउस अरेस्ट होकर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हरीश राव के फोन करने पर ही पुलिस ने उन्हें (हरीश) को हाउस अरेस्ट कर लिया था।

कविता ने अपनी पीठ खुद थपथपाते हुए कहा कि तेलंगाना जागृति के तत्वावधान में परिगी जाकर किसानों के पक्ष में वे (कविता) खड़ी रही हैं। उन्होंने कहा कि खम्मम जिले के वेलुगुमट्ला में जिस प्रकार जागृति ने आंदोलन किया था, उसी प्रकार परिगी में भी आंदोलन किया है।

भविष्य में भी आंदोलन जारी रखेंगी। तेलंगाना प्रजा जागृति (टीपीजे) नाम से नई राजनीतिक पार्टी की शनिवार 25 अप्रैल को घोषणा करने जा रहीं पूर्व एमएलसी कविता ने उनके वाराणसी दौरे के बारे में पूछने पर कहा कि शनि दूर करने तथा राजनीतिक पार्टी की सफलता के लिए भगवान की पूजा करने वाराणसी गईं थीं। उनसे पूछा गया कि नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना पर क्या माता पिता का आशीर्वाद लेंगी तो हंसते हुए टाला, फिर कहा कि 25 तारीख तक का समय है, विचार करेंगी।

कविता ने कहा कि नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने बीआरएस के कुछ पूर्व विधायक संपर्क में हैं, जिनके नाम पूछने पर कहा, अभी नहीं बताएंगी। सूत्रों के अनुसार, केसीआर के साथ कविता की बातचीत बंद है इसलिए एर्रावेल्ली स्थित फार्म हाउस जाने के स्थान पर कविता माँ कल्वाकुंट्ला शोभम्मा को ही अपने बंजारा हिल्स स्थित आवास पर बुलाने का विचार कर रही हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button