एक लाख स्वयं सहायता समूह स्थापित करने का लक्ष्य : कर्णन

Ad

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने अधिकारियों को सीमा के भीतर 1,00,000 नए स्वयं सहायता समूह स्थापित करने के निर्देश दिए।

कर्णन ने जीएचएमसी मुख्यालय में यूसीडी के अतिरिक्त आयुक्त शंकरैया और परियोजना अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। आयुक्त ने प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के अंतर्गत सर्किल स्तर पर परियोजनाओं और जारी कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

Ad

यह भी पढ़ें… भाजपा को करनी चाहिए वक्तव्य की कड़ी निंदा : हरीश राव

आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर एक सर्किल में 10 हजार नए महिला स्वयं सहायता समूह स्थापित करने होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक रिसोर्स पर्सन 250 महिला समूह स्थापित करे। आयुक्त ने सुझाव दिया कि अप्रैल माह के दौरान इस अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएँ।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button