कविता के आरोप घरेलू झगड़ा : केटीआर

हैदराबाद, भारास के कार्यवाहक अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने बहन व एमएलसी के. कविता द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में अप्रत्यक्ष रूप से जवाब देते हुए कहा कि यह घरेलू झगड़ा है। घरेलू स्तर पर छोटे-मोटे झगड़े हैं, तो उन्हें सुलझा लेना चाहिए। गौरतलब है कि कविता ने गत सोमवार को विधान परिषद में इस्तीफा सौंपने के बाद आखिरी भाषण देते हुए पिता व पूर्व मुख्यमंत्री और उनके नजदीकी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।

जनगाँव दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए केटीआर ने कहा कि किसी भी परिवार में झगड़े होना आम बात है। वर्तमान परिस्थितियों में यह बहुत ही आम मामला हो चुका है। ऐसा कोई घर नहीं है, जहाँ सदस्यों के बीच झगड़े न होते हों। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से कविता को संकेत देते हुए कहा कि घर-परिवार में जब झगड़े होते हैं, तो बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं, उन्हें सुलझा लेना चाहिए, अन्यथा कांग्रेस नेता इन्हें लेकर अपना उल्लू सीधा करने के लिए कोई न कोई रास्ता निकाल लेंगे। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केटीआर ने पुन कहा कि यह घर का मामला है। इसके आगे वह कुछ नहीं कहना चाहते।

केटीआर ने कहा कि मुख्यमंत्री को केवल फ्रॉड के अलावा कुछ पता नहीं। वह पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को सिंचाई जल और परियोजनाओं के बारे में सीख देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में आए दो वर्ष हो गए हैं। इस दौरान कांग्रेस सरकार ने राज्य की जनता को बर्बाद कर दिया। राज्य के किसानों की हालत बर्दाश्त से बाहर हो गई है। राज्य के किसान यूरिया के लिए कड़कड़ाती ठंड में इंतजार कर रहे हैं।

रेवंत रेड्डी महिलाओं को दिए वादे पूरा नहीं कर पाए

सरकार किसानों को यूरिया उपलब्ध करवाने में असफल हो गई है। उन्होंने रेवंत रेड्डी सरकार को गिद्द की सरकार बताते हुए कड़ी आलोचना की, जो किसानों को नोच खा रही है। ग्रामीण इलाकों में आम जनता और किसान कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Ad

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस आलोचना से ध्यान भटकाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने पेंशन की रकम बढ़ाने, किसानों को बांड देने, किसानों को बीमा सुविधा उपलब्ध करवाने, लम्बित सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने और तेलंगाना को देश के फसल उत्पादन में ऊँचाई पर ले जाने के वादे किए, लेकिन पिछले दो साल के दौरान राज्य में विकास के कोई चिह्न नजर नहीं आ रहे। उन्होंने रेवंत रेड्डी की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की आज हालत ऐसी है कि वह राज्य की महिलाओं को बतुकम्मा साड़ी देने की भी हिम्मत नहीं कर पा रहे।

यह भी पढ़ें… जिले, मंडल और रेवेन्यू डिवीजन को पुनः पुनर्गठित किया जाएगा- पोंगुलेटी रेड्डी

चुनाव से पूर्व महिलाओं को मासिक 2,500 रुपये जारी करने का आश्वासन दिया गया और करोड़पति बनाने के सपने दिखाए गए, लेकिन इन आश्वासनों को आज तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने राज्य की जनता से कांग्रेस के इस धोखाधड़ी वाले शासन को पहचानने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button