जग्तियाल में केसीआर की जनसभा कल

Ad

हैदराबाद, भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने भारास प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की जग्तियाल जिले में सोमवार, 20 अप्रैल को आयोजित की जाने वाली प्रजा आशीर्वाद सभा का उल्लेख करते हुए कहा कि शेर बाहर निकलने जा रहा है, इसलिए गुंटा नक्कलू (चालाक लोमड़ियों) की धड़कनें तेज होने लगी हैं।

जग्तियाल जिले में आयोजित प्रजा आशीर्वाद जनसभा के प्रबंधों का भारास विधायक दल के उपनेता टी. हरीश राव के साथ मिलकर जायजा लेने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि शाम 5.30 बजे तक केसीआर जनसभा स्थल पर पहुंच जाएंगे और करीब एक से सवा घंटे तक संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बिगुल बजाएंगे।

जग्तियाल में बीआरएस शक्ति प्रदर्शन, सियासी बयानबाज़ी तेज

के. तारक रामाराव ने आगे कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री टी. जीवन रेड्डी पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर के समक्ष बीआरएस में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए जग्तियाल में उत्सव सा वातावरण बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष के बाद केसीआर जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। वे क्या कहेंगे यह सुनने के लिए किसान, महिलाएं, विद्यार्थी व युवा उत्साह से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जग्तियाल से बीआरएस की विजय यात्रा प्रारंभ होने जा रही है।

Ad

यहीं से पार्टी का पुनर्वैभव लौटेगा, इसलिए इस जनसभा को विफल करने के पूरे षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि समझा था मुख्यमंत्री का केवल कद ही छोटा है, साबित हो रहा है कि उनका दिमाग भी छोटा है। उन्होंने कहा कि कुंठित मानसिकता का परिचय दे रहे मुख्यमंत्री ने जग्तियाल में केसीआर की जनसभा के दिन ही मेडीगड्डा का दौरा करने का निर्णय लिया है ताकि टीवी चैनलों व अखबारों में प्रमुख रूप से केसीआर खबर के साथ ही मुख्यमंत्री के दौरे की खबर भी प्रसारित और प्रकाशित हो।

यह भी पढ़े : तेलंगाना : 20–26 अप्रैल तक मनाया जाएगा कल्याण सप्ताह

के. तारक रामाराव ने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आए ढाई साल बीतने के बावजूद मेडीगड्डा जाने का समय मुख्यमंत्री के पास नहीं था। अब केसीआर जग्तियाल की सभा में भाग ले रहे हैं तो उसी समय मुख्यमंत्री को मेडीगड्डा की याद आ गई। अवसर पर पूर्व मंत्री कोप्पुला ईश्वर, विधायक पल्ला राजेश्वर रेड्डी, जग्तियाल जिला बीआरएस अध्यक्ष कल्वाकुंट्ला विद्यासागर राव, दावा वसंता सुरेश, आरमूर पूर्व विधायक ए. जीवन रेड्डी आदि उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button