खडगे को ले लेना चाहिए रिटायरमेंट : रामचंदर राव

Ad

हैदराबाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आतंकवादी शब्द का प्रयोग किए जाने को लेकर नाराज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने कहा कि बस अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजनीति से रिटायरमेंट ले लेना चाहिए।
रामचंदर राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को केवल नोटिस देने तक सीमित न होकर कठिन कदम उठाने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के प्रति इतनी कड़ी टिप्पणी खड़गे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इशारों पर ही की है, इसकी पूरी जिम्मेदारी कांग्रेस और राहुल गांधी को लेनी होगी।

दरअसल कांग्रेस के लिए देशहित नहीं, केवल राजनीतिक स्वार्थ प्यारा है। इसी के तहत हर बार प्रधानमंत्री के प्रति अभद्र टिप्पणियाँ करने से वह बाज नहीं आ रही। रामचंदर राव ने पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत का विश्वास जताते हुए मतदाताओं से भय त्यागकर बिना डरे मतदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए पूरे प्रबंध किए हैं।

यह भी पढ़ें… कालेश्वरम पर सुप्रीम कोर्ट में अपील करे सरकार : रामचंदर राव

आरटीसी हड़ताल को भाजपा का समर्थन

रामचंदर राव ने टीजीएसआरटीसी कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन करते हुए सभी भाजपाइयों से हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया। प्रदेश भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में सगर समाज द्वारा आयोजित महर्षि भगीरथ जयंती पर महर्षि भगीरथ को उन्होंने श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने आरटीसी का सरकार में विलय करने का घोषणा-पत्र में जो वादा किया था, जिसे सरकार तुरंत निभाए।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव सरकार का उल्लेख करते हए कहा कि उस समय भी केसीआर की जिद के चलते करीब 60 आरटीसी कर्मचारियों ने आत्महत्या की थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कांग्रेस सरकार भी उसी प्रकार जिद्दी रवैया अपनाते हुए आरटीसी कर्मचारियों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आरटीसी का निजीकरण करने की ओर बढ़ रही है, जो सही नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button