हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग का विस्तार

Ad

हैदराबाद, नगर पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार के दिशा-निर्देश पर ड्रग्स की महामारी के खात्मे के लिए हैदराबाद नारकोटिक्स एनफोर्समेंट विंग को विस्तार देते हुए इसकी दो यूनिट की संख्या को बढ़ाकर 5 स्पेशल यूनिट कर दिया गया है।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि विंग व टास्क फोर्स पुलिस उपायुक्त गायकवाड वैभव रघुनाथ ने राजेन्द्रनगर में विंग के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस यूनिट की टीम 14 का इंस्पेक्टर श्रीकांत नागार्जुन नेतृत्व कर रहे हैं। यह टीम ड्रग्स की रोकथाम करने के अलावा ड्रग्स तस्करी का पता लगाते हुए छापेमारी करते हुए ड्रग्स जब्त करना और गहरी जाँच-पड़ताल कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना है। यह टीम जीरो टॉलरेंस अप्रोच के साथ काम करती है।

यह भी पढ़ें… सी.वी. आनंद बन सकते हैं डीजीपी

यह टीम ड्रग्स के संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए पक्की जानकारी के साथ छापेमारी कर ड्रग्स सप्लायर, ड्रग्स तस्कर, ड्रग्स का उपयोग करने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर इनका पर्यवेक्षण करती है। विज्ञप्ति में बताया गया कि हैदराबाद नारकोटिक एनफोर्समेंट विंग की टीमों में हैदराबाद के अलावा दूसरे राज्यों में ड्रग्स संबंधी कई बड़े मामले सुलझाए। विंग के विस्तार के साथ हैदराबाद पुलिस ड्रग्स की आपूर्ति करने वालों, तस्करों और इनका सेवन करने वालों को साफ चेतावनी दे रही है कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button