विकसित होगा कोडंगलश्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर: रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कोडंगल स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, दौलताबाद स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर, कोसगी स्थित शिव मंदिर और वेणुगोपाल स्वामी मंदिर के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने आज शाम अधिकारियों के साथ अपने निर्वाचन क्षेत्र कोडंगल में कई मंदिरों के विकास की समीक्षा की।
अवसर पर उन्होंने कोडंगल स्थित ऐतिहासिक श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर को तितिदे की तर्ज पर छह एकड़ क्षेत्र में विकसित करने के प्रस्तावों को मंजूरी दी। अवसर पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इस मंदिर के विकास से संबंधित डिजाइनों के बारे में बताया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री ने दौलताबाद और कोसगी मंदिरों के विकास से संबंधित डिजाइनों का भी निरीक्षण कर अधिकारियों को कई सुझाव दिए।
यह भी पढ़ें… केंद्रीय मंत्री बंडी संजय को केटीआर ने भेजा लीगल नोटिस
रेवंत रेड्डी ने अधिकारियों को पत्थरों की संरचनाओं के साथ मंदिरों को भव्य रूप से विकसित करने की सलाह दी। इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, सीएम के प्रधान सचिव शेषाद्रि और श्रीनिवास राजू, सचिव माणिक राज, धर्मस्व आयुक्त वेंकट राव, विकाराबाद जिलाधीश प्रतीक जैन, कोड़ंगल क्षेत्र विकास प्राधिकरण के विशेष अधिकारी वेंकट रेड्डी और अन्य ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






