कोहली की मानसिकता उन्हें दूसरों से अलग करती है: दहिया

Ad

बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच विजय दहिया ने विराट कोहली की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान की लगन और हमेशा अपने खेल में सुधार करने की ललक उन्हें दूसरों से अलग बनाती है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बल्लेबाज कोहली ने 44 गेंद पर 81 रन बनाए जिससे उनकी टीम ने गुजरात को पांच विकेट से हराया। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

दहिया ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘‘मैच के बाद वह कह रहे थे कि वह इसे शतक में बदल सकते थे। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है।‘‘उन्होंने कहा, ‘‘जब आप स्थिति को अपने नियंत्रण में कर लेते हैं तो फिर आप गेंदबाजों को अपनी इच्छानुसार गेंदबाजी करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। इस विकेट पर खेलना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने इसे आसान बना दिया। मुझे लगता है कि यह अद्भुत है।‘‘

नकी मानसिकता और निरंतर सुधार की चाह ही उन्हें खास बनाती है

दहिया ने कहा कि यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने अपनी यह पारी विश्व स्तरीय गेंदबाजों के खिलाफ खेली। उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा करने की उनकी इच्छाशक्ति, उनकी मानसिकता उन्हें अन्य लोगों से अलग करती है। वह अब भी तेजी से रन चुराने में माहिर हैं। वह युवा खिलाड़ियों को अतिरिक्त रन बनाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। अच्छा प्रदर्शन करने की उनकी यही लगन और ललक उन्हें सबसे अलग बनाती हैं।’’

यह भी पढ़े : राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज बर्गर पर जुर्माना

दहिया ने कहा, ‘‘वह किसी को कुछ साबित करने के लिए नहीं खेल रहे हैं। यह खुद के प्रदर्शन पर गौर करने से जुड़ा है। यह एक ऐसे खिलाड़ी से जुड़ा है जो कल से बेहतर बनने की कोशिश कर रहा है।’’ (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button