प्राइम वॉलीबाल लीग में कोलकाता ने कोच्ची को हराया
हैदराबाद, कोलकाता ठंडर बोल्ट्स की वॉलीबाल टीम रोमांचक मुकाबले में कोच्ची ब्लू स्पाइकर्स को 3-1 से प्राइम वॉलीबाल लीग के मैच में हराया। यहाँ गच्ची बावली स्थित जीएमसी बालयोगी इंडोर स्टेडियम में आयोजित लीग के एक मैच में कोलकाता ने कोच्ची को 12-15, 15-12, 15-6, 19-17 से हराया।

हालाँकि मैच के शुरुआती सेट में कोच्ची की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर 15-12 से जीता। कोच्ची की टीम ने पिछले मैच में गोवा को हराकर इस मैच में पहले सेट में ही दमदार खेल दिखाया, लेकिन अगले तीन सेटों में कोलकाता टीम ने रणनीति अनुसार खेलते हुए सुन्दर पासेस कर विपक्ष को चकमे देकर अंक बटोरने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें… नीरज चोपड़ा की स्विट्जरलैंड में रिकवरी और मजबूत वापसी की तैयारी
कोलकाता के पंकज एवं अश्वाल ने तीनों सेटों में तकनीक भरा खेल का प्रदर्शन कर मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। विपक्षी टीम ने कुछ गलतियाँ की, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। (सी. सुधाकर)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





