कालेश्वरम की जाँच से बचने का प्रयास कर रहे हैं केटीआर : महेश

Ad

हैदराबाद, प्रदेश कांग्रेस समिति (पीसीसी) अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी परिवार के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव की आलोचना की। उन्होंने आज पार्टी मुख्यालय गांधी भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केटीआर की जमकर आलोचना की।

महेश ने केटीआर से पूछा, क्या आपके पास गांधी परिवार के बारे में बात करने का स्तर है, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित कर दिया? उन्होंने कहा कि केटीआर कालेश्वरम परियोजना से संबंधित पूछताछ से बचने का प्रयास कर रहे हैं। केटीआर कालेश्वरम परियोजना से जुड़ी पूछताछ से डर रहे हैं।

कालेश्वरम घोटाले पर चुप्पी, बीआरएस-भाजपा गठजोड़ पर सवाल

केटीआर इस पूछताछ से बचने के लिए भाजपा नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे हैं। केटीआर के बयानों के पीछे भाजपा नेता है। राहुल गांधी की उनकी आलोचना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा पाने की एक कोशिश है। उन्होंने सवाल किया कि केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, जिन्होंने पहले कहा था कि अगर सीबीआई को सौंप दिया जाए तो कालेश्वरम भ्रष्टाचार 48 घंटों के भीतर उजागर हो जाएगा, अब चुप क्यों हो गए है।

महेश ने मांग की कि केंद्र सरकार कालेश्वरम भ्रष्टाचार की व्यापक जांच करें। उन्होंने टिप्पणी की कि उनका मानना है कि बीआरएस के भाजपा में प्रस्तावित विलय के कारण कालेश्वरम की जांच रोक दी गई है। उन्होंने आगे कहा कि उप-राष्ट्रपति चुनाव में सुदर्शन रेड्डी का समर्थन न करने से बीआरएस की रूख स्पष्ट हो चुकी है। इससे एनडीए सरकार को बीआरएस के अप्रत्यक्ष समर्थन उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा और बीआरएस अलग-अलग संस्थाएं नहीं है।

यह भी पढ़े : ग्रुप-1 परीक्षा में अनियमितताओं की जाँच के लिए न्यायिक आयोग का गठन करे सरकार : केटीआर

कविता की टिप्पणियों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि बीआरएस मानसिक रूप से भाजपा के साथ जुड़ गई है। उन्होंने दलबदल मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि केटीआर राहुल गांधी से विधायकों के दलबदल पर जवाब मांग रहे है। राहुल गांधी को इस मुद्दे पर जवाब क्यों देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायकों का दलबदल असेंब्ली स्पीकर के अधिकार क्षेत्र का मामला है और राहुल गांधी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button