तेलंगाना के 13 जिलों में उपस्थिति का विस्तार करेगा लघु उद्योग भारती

Ad

हैदराबाद, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए समर्पित अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती द्वारा आज तेलंगाना में एमएसएमई और उद्यमियों के विकास के लिए भविष्य की योजनाओं और हाल की उपलब्धियों को साझा किया गया। संगठन द्वारा तेलंगाना के तेरह जिलों में अपनी उपस्थिति का विस्तार किया जाएगा। प्रेस विज्ञप्ति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज आरामघर स्थित बीकानेरवाला बुटीक में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया।

इसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने कहा कि लघु उद्योग भारती 28 राज्यों में फैले 75,000 से अधिक सदस्यों के साथ देश का बड़ा एमएसएमई संगठन है। उन्होंने कहा कि संगठन केंद्र और राज्य सरकारों के साथ मिलकर नीति निर्धारण और उनके कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने तेलंगाना इकाई की सराहना करते हुए इसे देश की सबसे गतिशील इकाइयों में से एक बताया।

एमएसएमई को तकनीक और नवाचार से जोड़ने की पहल

साथ ही कहा कि संगठन ने एक डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित किया है, जिससे देशभर के उद्यमी आपस में व्यापारिक संपर्क बना सकते हैं। इसके अलावा सीएसआईआर के साथ मिलकर चलाई गई 100 दिन-100 तकनीकी पहल के तहत तेलंगाना के उद्यमियों ने आधुनिक समाधान अपनाकर अपने कारोबार को बेहतर बनाया है। संगठन आईआईटी और प्रमुख प्रबंधन संस्थानों के साथ मिलकर तकनीक और दक्षता बढ़ाने पर भी काम कर रहा है।

Ad

तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष वी. वेंकटेश्वरलू ने कहा कि संगठन ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तेलंगाना के 13 जिलों में अपनी उपस्थिति विस्तार का संकल्प लिया है, ताकि हर क्षेत्र के एमएसएमई की आवाज सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि कौशल विकास के क्षेत्र में लघु उद्योग भारती ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर पाठ्यक्रम को उद्योग की जरूरतों के अनुसार ढालने के लिए समझौता किया है, जिससे अब तक लगभग 200 छात्रों को रोजगार प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़े : पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा को विराम

इसके साथ ही उद्यमियों को नवाचार से जोड़ने के लिए संगठन ने भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान की 2,600 से अधिक तकनीकों तक एमएसएमई की पहुंच सुनिश्चित की है। हमारा उद्देश्य नवाचार और उद्योग के बीच की खाई को पाटना है। अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त महासचिव एस. मोहन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बी. अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव के. नरेंद्र नाथ दत्त, कोषाध्यक्ष के. ओम अनुज सहित अन्य ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य उद्योग हितैषी नीतियों की वकालत करते हुए नवाचार, आधुनिकीकरण तथा परस्पर सहयोग को बढ़ावा देना है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button