एसएलजे के विशेष ऑफर का अंतिम दिन 26 जनवरी को
हैदराबाद हैदराबाद के प्रतिष्ठित एवं भरोसेमंद आभूषण प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, सोमाजीगुड़ा द्वारा 50 वर्षों की स्वर्णिम विरासत के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष प्रमोशनल एवं एक्सचेंज ऑफर सोमवार, 26 जनवरी को संपन्न होगा।
आज जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पाँच दशकों की विश्वसनीयता और सीमित समय के अवसर के कारण शोरूम में ग्राहकों की भारी आवाजाही देखी जा रही है।












अंतिम दिन की घोषणा के साथ ग्राहक अवसर को केवल खरीददारी नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चले आ रहे विश्वास का उत्सव मानकर लाभ उठा रहे हैं। यह ऑफर उन हजारों परिवारों के सम्मान में है, जिन्होंने 50 वर्षों से शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स पर भरोसा बनाए रखा है।
इस विशेष ऑफर के अंतर्गत ग्राहकों को 22 कैरेट 916 हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी पर शुद्ध सोने के रेट का सीधा लाभ वर्षों से रखे पुराने, टूटे या अनुपयोगी गहनों को नवीन, ट्रेंडी और ब्राइडल डिज़ाइनों में बदलने की सुविधा रेट लॉक का विकल्प, जिससे भविष्य में संभावित बढ़ोतरी से सुरक्षा पारदर्शी मूल्यांकन और विश्वसनीय सेवा जैसे विशेष लाभ दिए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें… यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, तिरुवनंतपुरम ने मनाया विश्व हिन्दी दिवस
विवाह सीज़न, निवेश की बढ़ती जागरूकता और सोने-चाँदी के दामों में संभावित वृद्धि को देखते हुए ग्राहक आज निर्णय लेना अधिक सुरक्षित और लाभकारी मान रहे हैं। यही कारण है कि आज का दिन निर्णायक खरीददारी का दिन बन गया है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह विशेष ऑफर कल समाप्त हो जाएगा। इसके बाद शर्तों में परिवर्तन संभव है। ग्राहकों से आग्रह है कि वह 50 वर्षों की विरासत के इस अंतिम अवसर का लाभ उठाकर समय रहते खरीददारी सुनिश्चित करें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



