तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे लियोनेल मेसी, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्ली, दिग्गज महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी आज 13 दिसंबर से तीन दिनों तक भारत के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मेसी भारत के चार बड़े शहरों में जाएंगे। इसके साथ ही एक मैत्री मैच में भी शामिल होंगे। जो मेसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बीच खेला जाएगा। मेसी का इतंजार भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए समाप्त हो गया है। वो 13 से 15 दिसंबर तक भारत के दौरे पर है। आइए जानते हैं कि मेसी का भारत दौरे पर किस तरह का कार्यक्रम रहेगा।

अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप का खिताब दिलाने वाले लियोनल मेसी शनिवार को मियामी से सुबह 1.30 बजे कोलकाता पहुंच चुके हैं। इस बीच वह कुछ समय के लिए दुबई में भी रुकेंगे। शनिवार को सुबह 9:30 बजे से उनका मीट-एंड-ग्रीट सेशन शुरू होगा।

मेसी अपने स्टैच्यू का करेंगे अनावरण

इसके बाद उनके 70 फुट लंबे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण होगा। इसके बाद मेसी युवा भारती क्रीड़ांगन जाएंगे। उनके साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, अभिनेता शाहरुख खान और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मौजूद रह सकते हैं। कोलकाता में मेसी एक फ्रेंडली मैच भी खेलेंगे। आयोजकों ने सॉल्ट लेक स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के लिए 78,000 सीटें सुरक्षित रखी हैं। इसके लिए टिकटों की कीमत 7,000 रुपये तक है।

2 बजे हैदराबाद के लिए रवाना होंगे मेसी

इसके बाद दोपहर 2 बजे मेसी हैदराबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में वह एक प्रदर्शनी मैच में शामिल होंगे। इसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे। शाम में मेसी के सम्मान में संगीत समारोह का आयोजन किया गया है। इस दौरान राहुल गांधी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

14 दिसंबर को मुंबई में रहेंगे लियोनेल मेसी

14 दिसंबर को मेसी मुंबई में होंगे और कई हाई-प्रोफाइल शो में हिस्सा लेंगे। उनके कार्यक्रमों में पैडल कप के लिए सीसीआई में एक सेशन, एक सेलिब्रिटी मैच और वानखेड़े स्टेडियम में एक बड़ा इवेंट शामिल है। रात में एक चैरिटी फैशन शो होगा। रात्रि में सुआरेज और डी पॉल की स्पैनिश म्यूजिक परफार्मेंस भी होगी।

15 दिसंबर को दिल्ली में रहेंगे लियोनेल मेसी

लियोनल मेसी अपने कार्यक्रम के अंतिम पड़ाव में 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेंगे। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित एक खास कार्यक्रम में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। सभी चार शहरों में मेसी के साथ मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में फैंस के लिए 100 सीटें निर्धारित की गई हैं। फैंस 10 लाख रुपये देकर इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं और मेसी के साथ सेल्फी ले सकते हैं। बता दें कि मेसी 14 साल बाद भारत आ रहे हैं। आखिरी बार वे 2011 में भारत आए थे। कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ एक मैत्री मैच में उन्होंने अर्जेंटीना की कप्तानी की थी। (भाषा)

यह भी पढ़ेरायपुर में DGP-IGP सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button