लोटस हॉस्पिटल्स ने मियांपुर में लांच किया महिला एवं बाल अस्पताल

Ad

हैदराबाद, लोटस हॉस्पिटल्स ने मियाँपुर में महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा के लिए समर्पित सौ से अधिक बिस्तरों वाली नई मल्टीस्पेशलिटी सुविधा शुरू की। अस्पताल की टीम ने आज आस-पास के क्षेत्रों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के अपने मिशन की प्रतिबद्धता के साथ नये अस्पताल के प्रारंभ की घोषणा की।

मीडिया को संबोधित करते हुए बाल चिकित्सा क्षेत्र में विश्वस्तरीय अनुभव रखने वाले लोटस अस्पताल के सीईओ डॉ. वी.एस.वी. प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 2006 में लोटस हॉस्पिटल की स्थापना की थी, जो धीरे-धीरे बाल चिकित्सा और मातृ देखभाल में विश्वसनीय नाम बन गया। उन्होंने बताया कि एम्स में प्रशिक्षण और अमेरिका व ब्रिटेन में फेलोशिप के बाद उन्होंने हैदराबाद में अस्पताल स्थापित करने के अपने मिशन पर काम करना शुरू किया, जो आज विभिन्न शाखाओं में फैल गया है। उन्होंने बताया कि मियाँपुर एवं आस-पास के क्षेत्र में सामान्य एवं जोखिम भरी स्थिति में उचित उपचार लोगों की पहुँच में लाने के उद्देश्य से उन्होंने शाखा की स्थापना की। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक की व्यवस्था की है, ताकि माँ और बच्चे को जीवन में सबसे अच्छी शुरुआत मिल पाए।

Ad

यह भी पढ़ें… एआईजी हॉस्पिटल्स ने मनाया विश्व फैटी लिवर दिवस

स्त्रा रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. लावण्या, डॉ. एम. भवानी, डॉ. ई. अनुषा तथा बाल चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. एन. कमलाकर राव, डॉ. शेख जिलानी बाशा एवं डॉ. के. पवन कुमार ने अनुभव साझा करते हुए कहा कि माँ और बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए जटिल से जटिल स्थितियों में उचित समन्वय से उत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने की भावना के साथ वह काम कर रहे हैं। सेवाओं की एक व्यापक श्रृंखला प्रसवपूर्व, नवजात और प्रसवोत्तर देखभाल से लेकर उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था प्रबंधन, नवजात और बाल चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जा रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button