प्यार का दीदार
उसकी एक नज़र
लाखों तीर चलाती मुझ पर
वो देखता है जब मुझे
लोगों से नज़रें चुराकर
मैं पिघलने लगती हूं शर्माकर
मैं भी उसका दीदार करूं छुप-छुपकर
जब इन आंखों की चोरी पकड़े मेरी सहेली
तो टाल जाऊं मैं… कोई झूठा बहाना बनाकर
कुछ यूं करते हैं हम अपने प्यार का दीदार।।
सोनाली थोटे
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



