डिजिटल पेमेंट की ओर बढ़ा महेश बैंक स्कैन एंड पे क्यूआर कोड सर्विस आरंभ
हैदराबाद, ए.पी. महेश को-ऑपरेटिव अर्बन बैंक लिमिटेड के चेयरमैन सीए मुरली मनोहर पलोड द्वारा हैदराबाद स्थित हेड ऑफिस में स्कैन एंड पे क्यू आर कोड स्कैनर सर्विस विद साउंड बॉक्स लांच की। अवसर पर वाइस चेयरमैन गोविंद नारायण राठी, अन्य बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, एमडी और सीईओ, जीएम व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
क्यूआर कोड स्कैनर ग्राहकों को तेज़, सुरक्षित और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट करने में सक्षम बनाता है। यह कम लागत वाला, इंटरऑपरेबल और सुरक्षित पेमेंट सोल्यूशन प्रदान कर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लेस-कैश सोसाइटी की ओर बढ़ने के विज़न के साथ तालमेल बिठाता है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं के लिए डिजिटल अनुभव को बेहतर बनाना है। साथ ही छोटे और मध्यम उद्यमों को बिना किसी परेशानी के मर्चेंट ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में सहायता करना है।
यह भी पढ़ें… श्री सालासर हनुमान मंदिर ने 15 साल पूरे, उत्सव की भव्य झलक
चेयरमैन मुरली मनोहर पलोड ने कहा कि बैंक ग्राहकों के लाभ के लिए अगली पीढ़ी की तकनीक को पेश करने और अपनाने में अर्बन बैंकिंग समुदाय में हमेशा सबसे आगे रहा है। बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ वी. अरविंद ने उम्मीद जताई कि कोड सेवाएँ न केवल ग्राहकों और व्यापारियों की मदद करेंगी, बल्कि बैंक को अपने कासा पोर्टफोलियो को बढ़ाने में भी मदद करेंगी। गौरतलब है कि महेश बैंक 45 शाखाओं के नेटवर्क के साथ काम कर रहा है, जो तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में फैला हुआ है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



