महेश बैंक की बंजारा हिल्स व चारमीनार शाखा में ई-निगरानी तंत्र युक्त एटीएम स्थापित

हैदराबाद, महेश बैंक द्वारा रोड नं. 12 स्थित बंजारा हिल्स शाखा तथा चारमीनार शाखा में सुरक्षित लेन-देन के लिए ई-निगरानी तंत्र के साथ अपग्रेड स्वचालित टेलर मशीन एटीएम स्थापित किया गया। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैंक के चेयरमैन रमेश कुमार बंग ने अपग्रेटेड एटीएम का उद्घाटन किया।

इस दौरान बैंक के निदेशक रमाकांत इन्नानी, रामनारायण बोगा, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ वी. अरविन्द, पूर्व निदेशक देवेन्द्र झंवर, महाप्रबंधक जी. श्रीनिवास राव, गोविन्द नारायण राठी, उपस्थित थे। अवसर पर बैंक के ग्राहक अशोक जैन, प्रसन्ना कटकम एवं सुभाष गौड़ ने ग्राहक सेवाओं की प्रशंसा की।

रामनारायण बोगा ने कहा कि महेश बैंक का प्रबंधन ग्राहकों की सुविधा और सेवाओं के लिए अधिक सुरक्षित सुविधाओं को महत्व देता है। ई-निगरानी तंत्र के साथ एटीएम के जरिये उच्च गुणवत्ता सेवा देने का नया प्रयास बैंक ने किया है। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध ढंग से बैंक के सभी एटीएम ई-निगरानी तंत्र के साथ अपग्रेड किये जाएंगे।

यह भी पढ़ें… हिमायतनगर में अग्रसेन बैंक की छठी शाखा उद्घाटित

एक अन्य कार्यक्रम में महेश बैंक के उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण राठी ने ई-निगरानी तंत्र के साथ अपग्रेटेड एटीएम का उद्घाटन किया। अवसर पर रामनारायण बोगा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लक्ष्मीनारायण राठी ने कहा कि ग्राहकों के हित के लिए महेश बैंक नवीनतम तकनीकी सेवाओं को अपनाने में अग्रणी रहा है। वर्तमान में महेश बैंक तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान में 45 शाखाओं के नेटवर्क के साथ काम कर रहा है। मौजूदा समय बैंक का व्यवसाय 2640 करोड़ रुपये का है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button