महिंद्रा यूनिवर्सिटी में मीडिया रिसर्च सेंटर लांच

हैदराबाद, महिंद्रा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन द्वारा नए केंद्र सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन कम्युनिकेशन एंड मीडिया को लांच किया गया है। यह केंद्र मीडिया और संचार के क्षेत्र में जटिल व उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक विषयों के बीच सहयोग तथा उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा देगा।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कुलपति डॉ. यजुलु मेदुरी ने कहा कि वर्तमान में उच्च शिक्षा का भविष्य पारंपरिक सीमाओं को तोड़ने और विभिन्न विषयों के बीच सार्थक सहयोग स्थापित करने में है। नवस्थापित सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन कम्युनिकेशन एंड मीडिया केंद्र डिजिटल युग के अनुरूप विश्व स्तरीय अनुसंधान पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह केंद्र विशेष रूप से डिजिटल संस्कृति, मीडिया नैतिकता, संचार नीति तथा समाज पर उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहेगा।

स्कूल ऑफ डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन के डीन डॉ. शशिधर नंजुंदैया ने उद्देश्यों को साझा करते हुए कहा कि यह पहल हमारे संकाय सदस्यों तथा छात्रों के लिए नवाचार के नए द्वार खोलेगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ जुड़ाव बढ़ाकर यह केंद्र स्कूल ऑफ डिजिटल मीडिया एंड कम्युनिकेशन को अंतविषय शोध के प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

Ad

यह भी पढ़ें… एयरोस्पेस, रक्षा क्षेत्रों में करें निवेश : श्रीधर बाबू

केंद्र की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहे प्रो. विनोद पवरला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिजिटल प्लेटफॉर्म और मीडिया अर्थव्यवस्था जैसे समकालीन विषयों को समझने के लिए सामाजिक विज्ञान और मानविकी के बहुआयामी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। सेंटर फॉर इंटरडिसिप्लिनरी रिसर्च इन कम्युनिकेशन एंड मीडिया न केवल विश्वविद्यालय के भीतर शोध को मजबूत करेगा, बल्कि यह संस्थागत साझेदारी, अनुसंधान अनुदान के विकास सहित डॉक्टरेट एवं स्नातकोत्तर स्तर के शोध कार्यों को नई दिशा प्रदान करेगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button