टॉस परीक्षाएँ 20 से, हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी

हैदराबाद, तेलंगाना ओपन स्कूल सोसायटी (टॉस) द्वारा अप्रैल-मई 2026 सत्र हेतु 20 अप्रैल से आयोजित होने वाली एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं हेतु हॉल टिकट डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी है।

उल्लेखनीय है कि टॉस एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं का आयोजन 20 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके लिए पंजीकृत छात्र अप्रैल से टॉस वेबसाइट https://www.telanganaopenschool.org तथा मीसेवा व्हाट्सएप चैटबॉट 8096958096 के माध्यम से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा शेड्यूल के संदर्भ में विस्तृत जानकारी टॉस वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

Ad

यह भी पढ़ें… दोस्त के पहले चरण हेतु पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ

टॉस एसएससी तथा इंटरमीडिएट पब्लिक परीक्षाओं को दो सत्रों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक तथा दोपहर 2.30 से सायं 5.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। लिखित परीक्षाओं के बाद प्रयोगात्मक परीक्षाओं का आयोजन 28 अप्रैल से 5 मई तक किया जाएगा। सभी छात्रों को अपने परीक्षा केंद्र समय से पहुँचने का निर्देश दिया गया है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button