बेगमपेट में थार और ट्रक की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा
हैदराबाद, बेगमपेट बस स्टॉप के पास मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक थार वाहन को पीछे से आ रहे भारी-भरकम ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि थार का पिछला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

तेज़ रफ़्तार ट्रक थार को टक्कर मारने के बाद मौके पर ही पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
यह भी पढ़े– भारास और भाजपा पिछड़ा वर्ग आरक्षण में बाधा बन रहे है- महेश कुमार गौड़
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



