अंतरराष्ट्रीय मानव मिलन, अमरावती के अध्यक्ष बने माणकचंद ओस्तवाल

हैदराबाद, सामाजिक कार्यकर्ता माणकचंद ओस्तवाल को अमरावती शाखा अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर शीघ्रातिशीघ्र कार्यसमिति गठन करने हेतु सम्पूर्ण अधिकार दिए गए। गौरतलब है कि गत दिनों नेपाल में संपन्न अंतरराष्ट्रीय मान मिलन सम्मेलन में संस्था के संस्थापक जैन मुनि राष्ट्रसंत डॉ. मणिभद्रमुनिजी म.सा. के साथ विचार-विमर्श के पश्चात अमरावती शाखा प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया था।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उक्ताशय का नियुक्ति पत्र संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष कुमार मुणोत (हैदराबाद) द्वारा प्रेषित किए जाने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय महामंत्री अभय कोटेचा द्वारा दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष माणकचंद ओस्तवाल के नेतृत्व में अमरावती शाखा द्वारा समस्त मानव समाज के उत्थान हेतु विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को क्रियान्वित किए जाने की घोषणा से हर्ष व्यक्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें… विवेक पूर्ण होना चाहिए हमारा जीवन : कमलेशजी

ओस्तवाल की नियुक्ति को लेकर श्री जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष अमृतभाई मुथा, धर्मेन्द्र मुणोत, ओसवाल संघ अमरावती के अध्यक्ष अनिल बोथरा, अनिल मुणोत, महेंद्र गुगलिया, प्रकाश बोकाड़िया, इंदरचंद सुराणा, संजय मुणोत, पन्नालाल ओस्तवाल व अन्य ने उन्हें बधाई दी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button