मंचीरियाल : छात्रा की आत्महत्या के मामले में दो शिक्षक सस्पेंड

मंचीरियाल, मंचीरियाल जिले के चेनूर स्थित सामाजिक कल्याण बालिका आवासीय स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित किया गया। क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी गिरिजा ने बताया कि दो दिनों पहले गंगाराम गांव में रहने वाली छात्रा श्री हिंदू (13) ने स्कूल में आत्महत्या करने की कोशिश की थी। रविवार सुबह उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जांच समिति गठित की गई, जिसमें जोनल अधिकारी गिरिजा, जिला समन्वय अधिकारी रामा कल्याणी, वरिष्ठ व्याख्याता महेश्वर राव और स्टाफ सदस्य नवीन शामिल थे। समिति ने विस्तृत जांच कर अपनी रिपोर्ट जिला कलेक्टर और तेलंगाना सोशल वेलफेयर रेसिडेंशियल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस सोसाइटी के सचिव को सौंपी, जिसके आधार पर दो शिक्षकों को निलंबित किया गया।

यह भी पढ़ें… कोत्तागुड़ेम : टूरिस्ट गाइड, टैटू आर्टिस्ट गांजे के साथ पकड़े गए

चाचा की मृत्यु और स्वास्थ्य समस्याओं ने छात्रा पर असर डाला

अधिकारियों के अनुसार, छात्रा पिछले करीब छह महीनों से मानसिक तनाव में थी। हाल ही में उसके चाचा की मृत्यु, स्वास्थ्य समस्याएं जैसे सीने में दर्द और स्कूल में पढ़ाई के दौरान कथित रूप से शिक्षकों द्वारा डांट-फटकार से वह अवसाद में चली गई थी। बताया गया कि उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा था, जिसे जांच रिपोर्ट के साथ संलग्न किया गया है। बताया गया कि गत 25 मार्च को छात्रा ने टरपेंटाइन ऑयल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया।

इसके बाद उसे चेनूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने निजी अस्पताल के बाहर धरना देकर शिक्षकों पर उत्पीड़न और लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इधर, घटना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। बीआरएस जिला अध्यक्ष बाल्का सुमन ने घटना के लिए श्रम मंत्री डॉ. जी. विवेक को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्थित इस स्कूल का निरीक्षण नहीं किया। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य में 128 छात्र आत्महत्या कर चुके हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button