समाज में महत्वपूर्ण मीडिया की भूमिका : उत्तम कुमार रेड्डी

हैदराबाद, एचआईसीसी नोवोटेल में आयोजित हाईबिज टीवी मीडिया अवार्ड्स के 5वें संस्करण में तेलंगाना के सिंचाई और नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि मीडिया समाज को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हाईबिज टीवी मीडिया अवॉर्ड्स में मुख्य अतिथि के रूप में उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और तेलंगाना राज्य आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों के दौरान पत्रकारों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार किया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकार समाज की सच्चाई और जमीनी हकीकत को बाहरी दुनिया के सामने लाने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम करते हैं। इस प्रक्रिया में अक्सर उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। सच्चाई की खोज में पत्रकारों के बलिदान की प्रशंसा करते हुए राज्य के विकास के लिए सरकार और मीडिया के बीच सहयोग के महत्व पर उन्होंने जोर दिया।

यह भी पढ़ें… नराकास (कें.स.का.-1) की अर्धवार्षिक बैठक आयोजित

मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार वितरण

कार्यक्रम में एमएलसी आमिर अली खान, भारती सीमेंट्स के मार्पेटिंग डायरेक्टर एम. रविंदर रेड्डी, क्रेडाई हैदराबाद के अध्यक्ष वी. राजशेखर रेड्डी, ईनाडू के निदेशक आई. वेंकट, सुआ गिफ्ट्स के सिद्धार्थ जैन, इंडो-नेपाल रुद्राक्ष संगठन के डॉ. पांडु रंगाराव, हाईबिज टीवी और तेलुगु नाउ के प्रबंध निदेशक एम. राज गोपाल, हाईबिज टीवी एलएलपी की प्रबंध निदेशक डॉ. जे. संध्या रानी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

अवसर पर मीडिया उद्योग में उत्कृष्ट योगदान के लिए देवुलापल्ली अमर (संपादक-मना तेलंगाना), शेख सुभानी (कार्टूनिस्ट- डेक्कन क्रॉनिकल) और जगदीश (ओटीएस एडवरटाइजिंग) को लीजेंडरी अवॉर्ड्स, वेन्नम विजय रेड्डी (चेयरमैन-बिग टीवी), लक्ष्मी राव (चेयरमैन-राज न्यूज) और श्रीधर (मार्पेटिंग उपाध्यक्ष, साक्षी) को विज़नरी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

प्रिंट जर्नलिज्म की श्रेणी में जी. विक्रम गौड़ (दि हिन्दू), श्रीनिवास राव अप्पारासू (हिन्दुस्तान टाइम्स), पल्लामारी श्रीनिवास (डेक्कन क्रॉनिकल), कार्तिक (दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस), रेश्मी ए.आर. (डक्कन क्रॉनिकल), वेंकट अप्पा राव (टाइम्स ऑफ इंडिया), रामचंद्र राव (बे न्यूज), वीजेएम दिवाकर (मेट्रो इंडिया), आदुला कृष्णा (दि हंस इंडिया), मो. शर्फउद्दीन (हैदराबाद समय), वाका मंजुला (साक्षी), दाई श्रीशैलम (दिशा डेली), थोटापल्ली रवि कुमार (नमस्ते तेलंगाना), लव कुमरा (आन्ध्रा ज्योति), यादगिरी (नमस्ते तेलंगाना) व कन्हैया सिंह (डेली हिन्दी मिलाप) को अवॉर्ड प्रदान किए गए।

मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए सम्मान वितरण

प्रिंट विज्ञापन की श्रेणी में एस. रामकृष्णा (मेट्रो इंडिया), नरेश कुमार गोवलीकर (हिन्दुस्तान टाइम्स), संतोष एंड टीम (वेलुगु), गुम्मला श्रीनिवास राव (भक्ति पत्रिका), श्रीराम मूर्ति (ईनाडू), टी. वेणुगोपाल (साक्षी), पी. रामकृष्णा गौड़ (मना तेलंगाना), श्रीधर रेड्डी (ईनाडू), शेख मुनीर (एतेमाद), सय्यद अहमउद्दीन कादरी (सियासत डेली), प्रवीण रेड्डी (साक्षी), वेंकटेश्वरलु (आन्ध्र प्रभा) व संदीप रेड्डी (साक्षी) को सम्मानित किया गया।

पब्लिक रिलेशंस में योगदान के लिए स्टर्जी राजन व आजम खान को अवॉर्ड दिए गए। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म, इलेक्ट्रॉनिक एडवरटाइजमेंट्स तथा रेडियो की श्रृंखला में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पत्रकारों, एंकर्स, कैमरामैन व रेडियो जॉकी को सम्मानित किया गया। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और रेडियो मीडिया से 60 से अधिक व्यक्तियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्राप्तकर्ताओं ने खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाईबिज टीवी से मान्यता अत्यधिक उत्साहजनक रही। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए भविष्य में इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएँगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button