मीसेवा लैंड मार्केट वैल्यू और विवाह पंजीकरण स्लॉट बुकिंग : श्रीधर बाबू

हैदराबाद, आईटी एवं उद्योग मंत्री दुद्दिल्ला श्रीधर बाबू ने कहा कि तेलंगाना में मीसेवा ने एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। मंत्री ने आज सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान मीसेवा सुविधाओं का निरीक्षण किया और अधिकारियों को नागरिक-केंद्रित, नवाचारी सेवाएँ शुरू करने के निर्देश दिए।

मीसेवा सेंटर पर या ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन कर जिला

मंत्री ने कहा कि मीसेवा में पारदर्शिता और दक्षता को प्रमुखता दी जा रही है। मीसेवा ने लैंड मार्केट वैल्यू सर्टिफिकेट प्रदान करने तथा विवाह पंजीकरण के लिए स्लॉट बुकिंग सिस्टम जैसी दो नई सेवाओं की शुरुआत की है, जिससे यह प्लेटफ़ॉर्म तेलंगाना के नागरिकों के लिए और भी सुदृढ़ और विश्वसनीय बन गया है। उन्होंने कहा कि नई सेवा के तहत नागरिक अब आसानी से भूमि या अपार्टमेंट के मूल्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मीसेवा सेंटर पर या ऑनलाइन पोर्टल पर लॉग इन कर जिला, मण्डल और गांव स्तर पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पूछे गये आवेदन को संबंधित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय को भेजा जाता है, जो 24 घंटे के भीतर स्वीकृति सुनिश्चित करते हैं। अधिकारी की मंजूरी मिलने के बाद सर्टिफिकेट तुरंत प्रिंट के लिए उपलब्ध हो जाता है।

मीसेवा में विवाह पंजीकरण के लिए एक सुव्यवस्थित स्लॉट बुकिंग प्रणाली

मंत्री ने कहा कि मीसेवा में विवाह पंजीकरण के लिए एक सुव्यवस्थित स्लॉट बुकिंग प्रणाली भी लागू की गई है। इसके अंतर्गत पात्र जोड़ों को ऑनलाइन आवेदन में निर्धारित शुल्क के साथ विवाह आमंत्रण पत्र, समारोह में विवाहित दंपति का फोटो, किसी एक साथी का आवासीय प्रमाण और उम्र प्रमाण के रूप में एसएससी प्रमाणपत्र या पासपोर्ट की प्रतियाँ दस्तावेज़ के तौर पर दाखिल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त तीन गवाह आवेदन फ़ॉर्म और रजिस्ट्रार कार्यालय में हस्ताक्षर करेंगे। यह आवेदन फ़ॉर्म दोनों पक्षों या उनके अभिभावकों द्वारा हस्ताक्षरित होकर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। यह पंजीकरण विवाह स्थल या किसी ऐसे कार्यालय में हो सकता है, जिस परिधि में शादी से कम से कम छह महीने पूर्व से दंपति का निवास रहा हो। मंत्री ने कहा कि नई सेवाएँ मीसेवा की डिजिटल पारदर्शिता, समय की बचत और भौतिक रूप से उपस्थित होने की आवश्यकता को कम करने का काम करेंगी।

यह भी पढ़ेंप्रधानमंत्री मोदी साइप्रस व्यापार यात्रा

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button