तेलंगाना कोऑपरेटिव अर्बन बैंकों की स्थिति पर मीटिंग
हैदराबाद, तेलंगाना कोऑपरेटिव अर्बन बैंक्स फेडरेशन के पदाधिकारियों ने तेलंगाना सरकार के रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज के विशेष सहकारिता आयुक्त पी.एस. राहुल राज के साथ मीटिंग कर तेलंगाना कोऑपरेटिव अर्बन बैंकों के संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।

यहाँ फेडरेशन के अध्यक्ष ए. नरसिम्हा रेड्डी, कार्यकारी अध्यक्ष जी. मदन गोपाल स्वामी, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार केड़िया ने विशेष सहकारिता आयुक्त पी एस राहुल राज को तेलंगाना राज्य में कोऑपरेटिव अर्बन बैंकों की स्थिति और आरबीआई और सहकारी विभाग द्वारा तय अलग-अलग गाइडलाइंस और रेगुलेशन का पालन करने में यूसीबी की मदद करने में फेडरेशन की भूमिका के बारे में बताया।
यह भी पढ़ें… मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने की खेल मामलों की समीक्षा
वे संबंधित रेगुलेटर्स के साथ बातचीत करके यूसीबी की समस्याओं और सवालों को हल करने में भी मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि यूएसबी का 31 दिसंबर, 2025 तक राज्य में 48 यूसीबी का कुल व्यापार 19246 करोड़ रुपये है जिसमें 11323 करोड़ रुपये डिपॉजिट और 7923 करोड़ रुपये एडवांस हैं। अवसर पर तेलंगाना फेडरेशन के सीईओ कृष्ण मूर्ति, अग्रसेन बैंक के वरिष्ठ वाइस चेयरमैन सीए नवीन कुमार अग्रवाल, डीजीएम आनंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



