यू.के. संसद में मेगास्टार चिरंजीवि का सम्मान

यू.के. संसद में चिरंजीवी को मिलेगा लाइफटाइम पुरस्कार

यू.के. संसद, हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित होंगे मेगस्टार चिरंजीवि

भारतीय फिल्म उद्योग में टॉलीवुड के मेगस्टार चिरंजीवि का अपना एक अलग पहचान है। करीब 4 दशक से वह लगातार फिल्में करते हुए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। फिल्मों के साथ साथ चिरंजीवि ने सोशल सर्वीस भी करते हैं। अब तक चिरंजीवि को कईं सारे सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। जिसमें डॉक्टरेट से भी सम्मानित किया गया है। वर्ष 2024 में चिरंजीवि को भारत सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

यह भी पढ़ें… अनोरा को मिला सर्वश्रेष् फिल्म का पुरस्कार, ऑस्कर 2025

मेगस्टार चिरंजीवि को यू.के. संसद, हाउस ऑफ कॉमन्स में सम्मानित किया जाएगा। डॉ. चिरंजीवि को यह पुरस्कार 19 मार्च 2025 को प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चिरंजीवी को सांस्वफढतिक नेतफत्व के माध्यम से सार्वजनिक सेवा में उत्वफढष्टता के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। ब्रिज इंडिया संगठन के तत्वावधान में लेबर सांसद नवेंदु मिश्रा इस कार्यक्रम का होस्ट करेंगे। इस अवसर पर यू.के. संसद के मानद सदस्य भी शामिल होंगे।
आंध्र प्रदेश के मोगलथुर में जन्मे चिरंजीवी ने एक छोटे से गाँव से भारत के सबसे प्रिय अभिनेताओं में से एक बनने तक का एक उल्लेखनीय सफर तय किया है। इस पुरस्कार ने न केवल उनकी सिनेमाई प्रतिभा, उनकी विशिष्ट नृत्य शैली और बहुमुखी प्रतिभा को मान्यता दी है, बल्कि चिरंजीवी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उनके परोपकारी प्रयासों को भी मान्यता दी है। चिरंजीवी ने भारतीय सिनेमा में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए नौ फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन नंदी पुरस्कार जीते हैं। फिल्म उद्योग और समाज पर उनके उल्लेखनीय प्रभाव के लिए उन्हें 2006 में पद्म भूषण सम्मान प्राप्त हो चुका है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button