विधायक राजा सिंह ने धूलपेट में कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया

हैदराबाद, गोशामहल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र में सड़कों, सामुदायिक भवनों और जिम सुविधाओं के उन्नयन से जुड़े कई प्रोजेक्ट पूरे कर शुभारंभ किए गए, जिससे स्थानीय निवासियों को सीधा लाभ मिल सके।

गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने मंगलहाट संभाग में 51.7 लाख रुपयों की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। आज सुबह विधायक राजा सिंह ने मंगलहाट की पार्षद एम. शशिकला के साथ आराम घर कॉलोनी में 9.7 लाख रुपयों की लागत से सीसी रोड़ के निर्माण कार्यों का उद्घाटन, शिवलाल नगर में 10 लाख रुपयों की लागत से सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन, पंचशील सामुदायिक भवन में 26 लाख रुपयों के विकास कार्य, 6 लाख रुपये की जिम सामग्री का उद्घाटन किया।

इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए विधायक राजा सिंह ने कहा कि शिवलाल नगर, आराम घर कॉलोनी में नई सीसी सड़कों के निर्माण से जनता को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंचशील बैठक क्षेत्र का काफी प्राचीन सामुदायिक भवन है, यहां पर जिम सामग्री को मुहैया करवाया गया। अवसर पर स्थानीय लोग, भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button