विधायक राजा सिंह ने विकास कार्यों का उद्घाटन किया

हैदराबाद, गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने जामबाग व मंगलहाट संभाग में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।आज सुबह विधायक ने जामबाग के पार्षद राकेश जायसवाल के साथ मिलकर बेगमबाजार पुलिस स्टेशन से गोशामहल जाने वाली सड़क पर 6 लाख रुपयों की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्यों का उद्घाटन किया।

इसके अलावा विधायक ने मंगलहाट की पार्षद एम. शशिकला के साथ मिलकर आशिक गली में 5.5 लाख रुपये की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने, 6 लाख रुपये की लागत से कुम्हारवाड़ी में लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के पास भी 6 लाख रुपयों की लागत से सीवरेज लाइन बिछाने का कार्यों का उद्घाटन किया।

इस दौरान विधायक ने बताया कि गोशामहल ग्राउंड में उस्मानिया अस्पताल के निर्माण कार्यों की वजह से अतराफ के क्षेत्रों की सीवरेज, पानी की लाइनों को काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों अन्य समस्याओं का भी परिष्कार किया जाएगा।  अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button