मोदी और नेपाल पीएम सुशीला कार्की के बीच टेलीफोन वार्ता

Ad

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की से टेलीफोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सुशीला कार्की को उनके पद ग्रहण पर बधाई दी और भारत सरकार व जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में नेपाल में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने भारत और नेपाल के विशेष संबंधों को और मजबूत करने के लिए घनिष्ठ सहयोग जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने नेपाल में शांति और स्थिरता की बहाली की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के प्रति भारत के पूर्ण समर्थन का आश्वासन भी दिया।

Ad

प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने भारत के दृढ़ समर्थन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया और दोनों देशों के बीच रिश्तों को और सुदृढ़ बनाने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के आगामी राष्ट्रीय दिवस के लिए भी बधाई दी। दोनों नेताओं ने आपसी संपर्क बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button