इंडोनेशिया : उड़ान के 5 मिनट बाद हादसा, 8 की जान गई

Ad

जकार्ता, इंडोनेशिया से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में सभी आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। इंडोनेशिया के बोर्नियो द्वीप पर बागानों के बीच उड़ान भर रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गई।

इंडोनेशियाई अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम कालीमंतन प्रांत के मेलावी जिले से बृहस्पतिवार को उड़ान भरने के पांच मिनट बाद पीटी मैथ्यू एयर नुसंतारा के स्वामित्व वाले ‘एयरबस एच130’ विमान से संपर्क टूट गया।

यह भी पढ़े : नौवहन की स्वतंत्रता पर चीन की ईरान से अपील

यह विमान कुबु राया जिले में स्थित ताड़ के तेल के एक बागान की ओर जा रहा था। राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी और परिवहन मंत्रालय के अनुसार, खोजकर्ताओं ने बाद में सेकाडाऊ जिले के घने जंगलों में मलबे का पता लगाया और दो चालक दल के सदस्यों और छह यात्रियों के शव बरामद किए। मृतकों में से एक मलेशियाई नागरिक शामिल है। (एपी)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button