तालाब में दो बेटियों को फेंक कर खुद भी कूदी मां, बच्चों की मौत, मां को बचाया गया
हैदराबाद, नगर के सीमांत क्षेत्र तुप्रान में पति की मौत के बाद बेटियों के भरण-पोषण में कठिनाइयों का सामना करने वाली महिला ने अपने दो बच्चों को तालाब में फेंकने के बाद स्वयं भी छलांग मार दी।
घटना में 2 बच्चों की डूबने की वजह से मौत हो गई, जबकि स्थानीय लोगों ने महिला को बचाने में सफलता प्राप्त कर ली। तुप्रान पुलिस ने बताया कि इस्लामपुर में रहने वाली ममता (30) का 11 साल पहले विवाह हुआ था।
पति की मौत के बाद वह दंतापल्ली स्थित मायके में रह रही थी। वह स्वयं व बच्चों के पालन-पोषण में कठिनाइयों को सामना कर रही थी। इसी वजह को लेकर कल रात ममता ने हल्दी वागु में बेटियों को फेंकने के बाद स्वयं भी छलांग मार दी।
महिला की इस हरकत को कुछ लोगों ने देख लिया, स्थानीयों ने समय पर नदी में कूदकर महिला को बचा लिया, जबकि बच्चियों को बचाया नहीं जा सका। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आज सुबह गोताखोरों की मदद से बालिकाओं के शवों को तालाब से बाहर निकाला। उधऱ, ममता को जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच कर रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



