राष्ट्रीय अधिवेशन में जेसीआई हैदराबाद डेक्कन को मिले कई पुरस्कार
हैदराबाद, जेसीआई हैदराबाद डेक्कन ने जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार प्राप्त किए
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, चेन्नई स्थित आईटीसी चोला ग्रैंड में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में जेएसएफ रोशन अग्रवाल को आउटस्टैंडिंग लोकल आर्गनाइजेशन प्रेसीडेन्ट रनअप पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जूनियर जेसी जेएसएफ प्रथमेश दरक को जेसीआई इंडिया के आउटस्टैंडिंग जूनियर जेसी चेयरपेर्सन का राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
जेसीआई डेक्कन द्वारा कहा गया कि यह सम्मान वर्ष भर में संस्था द्वारा किये गये। उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है। इन पुरस्कारों को जेसीआई इंडिया के प्रेसेडेन्ट अंकुर झुनझुनवाला ने प्रदान किये। अवसर पर जोन 12 के सदस्यों ने मंच पर उपस्थित होकर टीम वर्क और एकजटता का संदेश दिया। जेसीआई हैदराबाद डेक्कन ने जेसीआई इंडिया के टॉप 10 लोकल आर्गनाइजेशन पर स्थान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। संगठन ने जोन 12 में शत-प्रतिशत एफिसीएंशी अवॉर्ड प्राप्त किया। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जेसी किरण बंटू को नेशनल डायरेक्टर (पीआर एंड मार्केटिंग) के लिए बेस्ट नेशनल ऑफिसर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें… श्री खेमदास मठ में मनाई गई पंडित श्री गणेश नारायणजी की 113वीं पुण्यतिथि
अधिवेशन में जेसीआई हैदराबाद के पूर्व अध्यक्ष भगवान व्यास, सुदीप दरक, पूर्व चेयरपर्सन कोमल दरक, वर्ष 2025 की फस्टलेडी खुशबू अग्रवाल, जूनियर जेएसी महावीर अग्रवाल, वर्ष 2025 के जोन प्रेसिडेन्ट चतुर्वेदी वुतुकुरु आदि ने भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



