श्री खेमदास मठ में मनाई गई पंडित श्री गणेश नारायणजी की 113वीं पुण्यतिथि

हैदराबाद, श्री गणेश फाउंडेशन एवं चिड़ावा नागरिक परिषद के तत्वावधान में शेखावाटी, बुगाला ग्राम के वचन सिद्ध, देवतुल्य, अवतारी और राजयोग स्वामी परमहंस पंडित गणेश नारायणजी (बावलिया बाबा) की 113वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ चूड़ी बाजार स्थित श्री खेमदास मठ में मनाई गई।

परामर्शदाता शशिकांत अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं अग्रवाल समाज तेलंगाना के निवर्तमान अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने दर्शन-वंदन किए। उनका शॉल द्वारा सम्मान मठ के महंत मनुदास स्वामी ने किया। मनीष अग्रवाल ने बताया कि बिरला परिवार को जो आशीर्वाद बावलिया बाबा ने दिया, उसका परिणाम हम आज भी देख रहे हैं। उनका मूल उपदेश मानव सेवा से ही मनुष्य जीवन की सफलता है।

यह भी पढ़ें… भारत का विश्वगुरु बनना दुनिया की आवश्यकता, आरएसएस सरसंचालक मोहन भागवत ने किया आह्वान

19-23 जनवरी तक मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

पूज्य सेवारामजी महाराज (बापजी महाराज), अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता ने भी बाबा के दर्शन किए। ट्रस्टी विकास मोदी ने बताया कि अवसर पर भजन कीर्तन गायक संजय दाहिमा एवं स्वाति दाहिमा ने प्रस्तुत किए। अमरनाथ केड़िया ने बताया कि पंडित गणेश नारायणजी (बावलिया बाबा) के विशाल मंदिर का निर्माण श्री खेमदास मठ, चूड़ी बाजार में किया गया है, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा पाँच दिवसीय कार्यक्रम के रूप में 19 से 23 जनवरी तक होगी। अवसर पर पंच कुंडीय महायज्ञ पंडित विद्वानों द्वारा किया जाएगा। सभी के लिए प्रतिदिन सुबह से शाम तक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

अवसर पर महासर माता भक्त मंडल के राजू अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, विनय जैन, पहाड़ी श्याम मंदिर के चेयरमैन अरुण डाकोतिया, ट्रस्टी विनोद कुमार केड़िया, अमरनाथ केड़िया, विशंभरलाल नेमाणी, विकास मोदी, विनोद गोयल, शशिकांत अग्रवाल, प्रमोद कुमार अग्रवाल, आलोक भालोटिया, रितेश कुमार अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सदस्य शिशिर केड़िया, वेणुगोपाल भालोटिया, कृष्णा केड़िया, विकास केड़िया, अमित मोदी, आशीष नेमाणी, नरेन्द्र जांगिड़, नीरज जैन, मनीष शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button