बीजेआर कॉलेज में मनाया गया राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस
हैदराबाद, नारायणगुड़ा स्थित बाबू जगजीवनराम सरकारी स्नातकीय महाविद्यालय (स्वायत्त) में राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य कैप्टन डॉ. एम. विजयकुमार ने कहा कि ग्रंथालय का सदुपयोग कर प्रभावी व्यक्तित्व के साथ निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालय के पुस्तकपाल वेंकट रेड्डी ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष पितामह के नाम से विख्यात सर एस.आर. रंगानाथन के जन्मदिन पर राष्ट्रीय पुस्तकालयाध्यक्ष दिवस मनाया जाता है। अवसर पर महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डॉक्टर रापोल श्रीनिवास, डॉक्टर के. श्रीनिवास राव, डॉ. रामलक्ष्मी, डॉ. दीपिका, डॉ. श्रीनाथ पटेल, सैफुद्दीन, ऑफिस अधीक्षक रमेश कुमार, स्वाति, सौम्या, कार्यालय सहयोगी मोहम्मद मुर्तुजा, बाबूलाल, साई कृष्ण व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… मिधानि हैदराबाद में हिन्दी कार्यशाला संपन्न
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



