शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स में नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव आरंभ
हैदराबाद, शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स (एसएलजे) में रविवार से भव्य नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव आरंभ हुआ। इसके तहत शोरूम में आभूषणों की अद्भुत और विशाल श्रृंखला प्रदर्शित की गई है, जिसे देखने के लिए ग्राहकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

आगामी विवाह एवं मांगलिक प्रसंगों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस विशेष महोत्सव में 2000 से अधिक नए नेकलेस डिज़ाइनों का आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किया गया है। इनमें 5 ग्राम से प्रारंभ होने वाली लाइटवेट ज्वेलरी से लेकर दुल्हनों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए भव्य ब्राइडल हैवी सेट्स भी रेडी स्टॉक में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही 2000 से अधिक बैंगल्स (चूड़ियों) की शानदार श्रृंखला भी ग्राहकों के लिए सजाई गई है, जिनमें पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।
इस विशेष प्रदर्शनी में कुंदन, पोलकी, जूनागढ़, सीजेड (सीजेड) एवं एंटीक सहित विभिन्न पारंपरिक और आधुनिक कार्यों से सुसज्जित आभूषण प्रस्तुत किए गए हैं। इन ज्वेलरी डिज़ाइनों को देश के प्रतिष्ठित डिजाइनरों द्वारा तैयार किया गया है तथा भारत के कुशल कारीगरों की उत्कृष्ट कारीगरी से इनकी शोभा और भी बढ़ गई है। महोत्सव के दौरान ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी का भी भरपूर डिज़ाइनर कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे हर अवसर के लिए उपयुक्त आभूषण एक ही स्थान पर मिल सके।
यह भी पढ़ें… स्वच्छता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : हरिचंदना दासरी
ग्राहकों को होलसेल प्राइस गारंटी के साथ ज्वेलरी उपलब्ध
साथ ही संस्थान द्वारा ग्राहकों को होलसेल प्राइस गारंटी के साथ वाजिब एवं प्रतिस्पर्धी भावों में ज्वेलरी उपलब्ध कराई जा रही है। विशेष आकर्षण के रूप में इस महोत्सव के दौरान 100 ग्राम या उससे अधिक की खरीदी पर ग्राहकों को विशिष्ट स्पॉट गिफ्ट भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स की ओर से सभी ग्राहकों से उनके परिवार या रिश्तेदारों में विवाह अथवा कोई विशेष प्रसंग आने वाला है, तो इस भव्य नेकलेस एवं बैंगल्स महोत्सव में अवश्य पधारने और नवीनतम डिजाइनों का अवलोकन करने का आग्रह किया गया है।
साथ ही कहा गया कि जो ग्राहक सामान्यत आभूषणों की खरीददारी के लिए मुंबई, जयपुर या चेन्नई जैसे बड़े शहरों की ओर रुख करते हैं, वे एक बार शोरूम पधारकर यहाँ उपलब्ध विस्तृत और आकर्षक कलेक्शन को अवश्य देखें, क्योंकि एक ही छत के नीचे आभूषणों की इतनी व्यापक विविधता और डिज़ाइनर श्रृंखला ग्राहकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। संस्थान ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह महोत्सव ग्राहकों को बेहतरीन डिज़ाइन, उत्कृष्ट गुणवत्ता और संतोषजनक मूल्य के साथ यादगार खरीददारी अनुभव प्रदान करेगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



