नियो अल्टरनेटिव करेगा 300 करोड़ का निवेश

हैदराबाद, मुंबई स्थित संस्थागत एसेट मैनेजर नियो अल्टरनेटिव असेट मैनेजर्स ने नारसिंगी में पहली रियल इस्टेट निवेश परियोजना अटलांटिस में 300 करोड़ के निवेश की घोषणा की। यह पश्चिमी हैदराबाद में वासवी समूह की बड़ी प्रीमियम आवासीय परियोजना है।

अटलांटिस एट नारसिंगी रेरा से मंजूरी प्राप्त हाई-राइज़ गेटेड कम्युनिटी है, जिसमें 45 मंज़िलों के आठ टॉवर और 2,199 आवास उपलब्ध हैं। नारसिंगी में स्थित यह परियोजना गच्ची बावली और फाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट के निकट है, जिससे आउटर रिंग रोड, कोकापेट एसईजेड, प्रमुख रोजगार केंद्र, वैश्विक तकनीकी कंपनियाँ और कॉर्पोरेट कैंपस मौजूद हैं। इसमें 70 प्रतिशत से अधिक ओपन स्पेस, हरियाली से भरपूर लैंडस्केप, तालाब का किनारा और 50 से अधिक प्रीमियम सुविधाएँ शामिल हैं।

यह भी पढ़ें राज्य सरकार के अधीन हुई हैदराबाद मेट्रो रेल

वीराइस डेवलपर्स के अनुसार, नियो अल्टरनेटिव असेट मैनेजर्स का यह निवेश अटलांटिस एट नारसिंगी और हैदराबाद के आवासीय बाज़ार की दीर्घकालिक मजबूती का प्रमाण है। इस निवेश का उपयोग निर्माण कार्य को तेज करने, परियोजना के निष्पादन को मजबूत बनाने और घर खरीददारों को समय पर घर उपलब्ध कराने के लिए किया जाएगा।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button