नए राशन कार्ड वितरण आज से
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी आज राज्य भर में नए सफेद राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। वे सूर्यापेट जिले के तुंगतुर्ती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के तिरुमलागिरी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राशन कार्ड वितरण का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर सीएम कल शाम तिरुमलागिरी में आयोजित एक जनसभा में लाभार्थियों को नए राशन कार्ड वितरित करके इस कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।
इसके तहत राज्य भर में 2.4 लाख नए राशन कार्डों लाभार्थियों को दिए जाएंगे। इससे कुल 11.30 लाख गरीब लोगों को लाभ होगा। ज्ञातव्य है कि पिछले छह महीनों में सरकार ने राज्यभर में कुल 41 लाख लोगों को नए राशन वितरित किया। कल सोमवार को दिये जाने वाले नए राशन कार्डों को मिलाकर राज्य में राशन कार्डों की संख्या बढ़कर 94,72,422 तक पहुंच जाएगी। इससे राज्यभर में कुल 3.14 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना सीएम रेड्डी ने उज्जयिनी महाकाली मंदिर में बोनालु उत्सव पर पूजा की
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





