निर्दोष ने 28 स्थानों पर स्थापित की जलाशालाएँ

Ad

हैदराबाद, निर्दोष समाज सेवी संस्था द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान हैदराबाद एवं सिकंदराबाद में राहगीरों की प्यास बुझाने हेतु ठंडे पानी की 28 जलाशालाओं (प्याऊ) की स्थापना की गयी।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्य चौराहों, बस स्टॉपों के निकट प्याऊ स्थापित करने वाली संस्था निर्दोष को अब सरकारी व सार्वजनिक संस्थानों से भी प्याऊ स्थापित करने के आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। निर्दोष के अध्यक्ष डॉ. राम कुमार तिवारी ने बताया कि पिछली बार 27 स्थानों पर प्याऊ की स्थापना की गयी थी। इस बार कुछ नये स्थानों से आवेदन प्राप्त हुए। इसे देखते हुए प्याऊ की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि तीन से अधिक माह तक प्याऊ का संचालन किया जाता है।

प्याऊ पर स्वैच्छिक रूप से कार्य करने वालों को निर्दोष की ओर से समुचित आर्थिक सहयोग दिया जाता है। इस बार खैरताबाद, सैफाबाद, गनफाउंड्री, हाकाभवन, पब्लिक गार्डन, एलबी स्टेडियम, गांधी भवन, आबिड्स, वूमेन्स कालेज (कोठी), आबिड्स पोस्ट ऑफिस, अफजलगंज, नलगोंडा चौराह, तगारीकानाका, गवर्नामेंट मेटरनिटी हॉस्पिटल, पुरानापुल, मेहदीपट्टनम, मासाबटैंक, एसी गार्ड्स, बंजारा हिल्स, ईएसआई हॉस्पिटल, एर्रागड्डा, मुशीराबाद, नारायणगुडा, फीवर हॉस्पिटल, काचीगुड़ा, उप्पल व अन्य स्थानों पर प्याऊ की स्थापना की गई।

यह भी पढ़ें… सारा नहीद को द बेस्ट एनवायरनमेंटलिस्ट अवार्ड 2026 प्रदत्त

समाज सेवा में रुचि रखने वाले प्याऊ की निरिक्षण सेवा में सहयोग प्रदान कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये निर्दोष के खैरताबाद स्थित कार्यालाय पर संपर्क किया जा सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button